हरियाली अमावस्या पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण
Also Read
View All 
इंदौर। बेटमा में आयोजित संभागीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में इंदौर के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। केसरबाग रोड स्थित काइजेन मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ियों ने कोच साहिल कुमार खांडे के नेतृत्व में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता बेटमा स्थित द फिटनेस गैरेज जिम में हुई। उद्भरव हरदिया, रुद्र लाड़, कुँज भावसार, प्रखर चौबे, बतुल कपासी और संजना गुर्जर ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। अथर्व परमार ने रजत पदक जीता। कोच साहिल कुमार खांडे ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित प्रशिक्षण का परिणाम है।