इंदौर

MP Corona Cases Live Update : इंदौर में 4575 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 218 लोगों की मौत

शुक्रवार को इंदौर में 32 नए मरीज मिले, जबकि 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई

less than 1 minute read
Jun 27, 2020
Coronavirus

इंदौर। शहर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4575 हो गई। वही इसी शहर में कोरोना से मरने वालों की 218 संख्या हो गई। जिला प्रशासन हर संभव प्रयास के बाद भी यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने द्वारा लोगो से अपील कर रहा है कि कोरोना से बचने के लिए अपने घर मेें रहे और सुरक्षित रहें। शुक्रवार की रात जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार 1248 सैंपल प्रात्त हुए और 32 नए संक्रमित मरीज सामने आए। वही 30 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया गया अब तक इंदौर शहर में 3397 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शहर में अभी तक कुल एक्टिव केस 960 है।


12798 हुई प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को प्रदेश में 203 नए पॉजिटिव केस सामने आए जबकि 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 12798 हो गई। वही प्रदेश में मरने वालों की 546 हो गई। साथ ही प्रदेश में अब तक 9804 मरीज स्वस्थ हो चुके है। और प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 2448 है।

Published on:
27 Jun 2020 09:59 am
Also Read
View All