इंदौर

60 फीट चौड़ी सड़क के लिए टूटेंगे 350 मकान, नोटिस जारी

MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर में 60 फीट चौड़ी सड़क के लिए 350 मकानों को तोड़ा जाएगा।

2 min read
Feb 15, 2026
फोटो सोर्स पत्रिका

MP News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के चंदन नगर चौराहा से कालानी नगर चौराहा तक 60 फीट चौड़ी सड़क बनाने का रास्ता साफ हो गया है, क्योंकि सड़क बनाने के लिए राज्य सरकार के हरी झंडी दिखा दी और रोड को मास्टर प्लान में शामिल करने के लिए भूमि उपांतरण एवं जनरेटिंग एरिया घोषित करने को लेकर कल गजट नोटिफिकेशन भी हो गया है।

अब रोड चौड़ीकरण का काम शुरू होगा, क्योंकि नगर निगम ने बाधक निर्माण तोड़ने के लिए 350 लोगों को नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है। दो-चार दिन में नोटिस जारी होना शुरू हो जाएंगे, क्योंकि बाधक निर्माण पर निशान पहले ही लग चुके हैं।

60 फीट चौड़ी होगी सड़क

निगम जनकार्य विभाग चंदन नगर चौराहा से नगीन नगर, नंदन नगर और कालानी नगर होते हुए एयरपोर्ट रोड तक 60 फीट चौड़ी सड़क बनाने जा रहा है, क्योंकि रोड बनाने को रास्ता साफ हो गया है। रोड को मास्टर प्लान में सम्मिलित करने के लिए भूमि उपांतरण एवं जनरेटिंग एरिया घोषित करने को लेकर राज्य सरकार को भेजा गया प्रस्ताव जहां पहले ही मंजूर हो गया था, वहीं रोड को लेकर बुलाए गए दावे-आपत्तियों को निराकरण कर भोपाल भेज दिया गया था। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टी एंड सीपी) भोपाल में गजट नोटिफिकेशन बाकी रह गया था, जो कि कल हो गया है।

गजट नोटिफिकेशन जारी

गजट नोटिफिकेशन होते ही लंबे समय से अटके पड़े चंदन नगर टू कालानी नगर रोड निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, क्योंकि निगम - जनकार्य विभाग ने चंदन नगर चौराहा से कालानी नगर तक के न लिंक रोड का निर्माण तकरीबन 20 करोड़ रुपए की लागत से करने के बुलाए गए टेंडर को मंजूर करने के साथ ठेकेदार एजेंसी तय कर रखी या है। साथ ही रोड का सर्वे कराकर ए बाधक निर्माण भी चिह्नित कर लिए गए है। निगम ने 350 से ज्यादा मकान, दुकान, गोदाम आदि के बाधक निर्माण ल चिह्नित करने के साथ सेंट्रल लाइन या डालकर बाधक निर्माणों को तोड़ने को लेकर निशान लगा दिए हैं।

100 लोगों को मिलेंगे मकान

चंदन नगर टू कालानी नगर रोड में बाधित 350 मकानों में से 100 मकान पूरी तरह टूटेंगे। इन मकानों में रहने वाले परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट दिए जाएंगे, लेकिन यह फ्लैट कहां देंगे अभी तय नहीं है।

Published on:
15 Feb 2026 05:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर