इंदौर

MP News: मध्यप्रदेश में महंगा हुआ सिटी बसों का किराया, अब चुकाने होगें इतने रुपए

MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर में AICTSL ने सिटी बसों के किराए में बढ़ोत्तरी कर दी। नई दरों को रविवार से लागू कर दिया गया है।

less than 1 minute read
Aug 25, 2024

MP News: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सिटी बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। इसका फैसला AICTSL यानी इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड की बैठक में किया गया है। जो कि रविवार से लागू हो गया है। पहले दो किलेमीटर सफर करने पर 5 रुपए चुकाने होते थे। अब 1.5 किलोमीटर सफर करने पर ही पांच रुपए देने होंगे।

अब देने होगें इतने रुपए


एआइसीटीएसएल ने बोर्ड की बैठक में किराया बढ़ाने का फैसला किया था। आम आदमी को 28.1 किलोमीटर से अधिक सफर करने पर अब 40 रुपए देने होगें। पहले 30 रुपए ही किराया लगता था।

400 बसों का होता है संचालन


इंदौर शहर में लगभग 400 बसों का संचालन किया जाता है। जिसमें 40 के करीब इलेक्ट्रिक बसें हैं। बीआरटीएम कॉरिडोर पर 29 सीएनजी और 30 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। इन बसों में रोजाना करीब दो-तीन लाख यात्री सफर करते हैं।

ये है नई रेट लिस्ट


नई रेट लिस्ट के अनुसार 00 से 1.5 से सफर करने पर 5 रुपए। 1.5 से 3 किलोमीटर तक 10 रुपए, 3.1 से 4.5 से 15 रुपए, 4.5 से 7.5 किलोमीटर सफर करने पर 20 रुपए, 7.5 से 12 किलोमीटर पर 25 रुपए, 12.1 से 18 किलोमीटर तक 30 रुपए, 18.1 से 28 किलोमीटर तक का 35 रुपए और 28.1 से अधिक सफर करने पर 40 रुपए देने होगें।

Updated on:
25 Aug 2024 08:29 pm
Published on:
25 Aug 2024 08:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर