12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में भाजपा नेता पर चली गोली, बाल-बाल बचे

mp news: गाड़ी को साइड देने की बात पर विवाद, कहासुनी बढ़ी और चली गोली, चार नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज।

2 min read
Google source verification
indore

bjp leader firing case attempt to murder

mp news: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू में भाजपा नेता पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना महू के हरसोला फाटा स्थित एक निजी मैरिज गार्डन के बाहर की है। जहां बुधवार रात मामूली विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। गाड़ी को साइड देने की बात पर शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ी कि भाजपा युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष अर्जुन कौशल पर गोली चला दी गई। गनीमत रही कि कौशल बाल-बाल बच गए, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

भाजपा नेता पर चलाई गोली, बाल-बाल बचे

बुधवार रात करीब 11 बजे हरसोला फाटा स्थित श्रद्धा मैरिज गार्डन के बाहर विवाह समारोह के चलते वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान फरियादी भाजपा नेता अर्जुन कौशल अपने परिवार के साथ कार से समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे से आए सूरज पंडित, संदीप पंडित, पप्पू पंडित और अंतु पंडित ने वाहन आगे निकालने के लिए साइड देने को लेकर अर्जुन से विवाद शुरू कर दिया। कुछ ही मिनटों में कहासुनी बढ़कर तीखी झड़प में बदल गई। इसी दौरान एक आरोपी ने अर्जुन कौशल पर फायर कर दिया, हालांकि गोली कौशल को नहीं लगी और वो बाल-बाल बच गया। अचानक चली गोली से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और विवाह समारोह में आए लोगों में दहशत फैल गई।

आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

विवाद और गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कौशल की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में नामजद प्रकरण दर्ज किया है। हालांकि घटना के कई घंटे बाद तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कोतवाली थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। घटना के बाद हरसोला फाटा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और विवाह समारोहों के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े आयोजनों के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन और पुलिस की तैनाती बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।