इंदौर

यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब सभी ट्रेनों में मिलेगा गरमा-गरम खाना

5 ट्रेनों में अभी है पेंट्री कार की सुविधा....
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Feb 2022, 5:16 PM IST
959542-irctc-e-catering-service.jpg
trains

इंदौर। कोरोना संक्रमण कम होने से ट्रेनों में पका भोजन देने की शुरुआत कर दी गई है। अभी ये सुविधा चुनिंदा ट्रेनों में है, जल्द ही सभी ट्रेनों में यह व्यवस्था की जाएगी। कोरोना की स्थिति सामान्य होते ही रेलवे भी ट्रेनों की संख्या और उनमें सुविधाएं बढ़ा रहा है। रेलवे बोर्ड ने आइआरसीटीसी को शत प्रतिशत ट्रेनों में भोजन सुविधा बहाल करने के निर्देश दिए है। दिसंबर 2021 में 30 प्रतिशत और जनवरी में 80 प्रतिशत ट्रेनों में भोजन सुविधा शुरू की थी। इससे पहले कोल्ड्रिंक्स, वेफर्स और पैक्ड फूड ही मिल रहा था। अब सभी ट्रेनों में व्यवस्था लागू की जाना है।

शहर से चलने वाली 5 ट्रेनों कामख्या, मालवा, यशवंतनगर, सरायरोहिल्ला और कोच्चिवली में ही भोजन मिल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अब नागपुर, पुरी और लिंगमपल्ली में यह सुविधा दी जाएगी। इनमें पेंट्री कार है, लेकिन टेंडर होना है। इसके अलावा अवंतिका, पुणे, जम्मू और निजामुद्दीन ट्रेनों के लिए टीएसवी यानी ट्रेन साइड वेंडिंग टेंडर होंगे। जल्द ही इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इन ट्रेनों में भोजन नहीं बनाया जाएगा, चुनिंदा जगह से पैक्ड आयटम यात्रियों को दिए को दिक्कत होगी।

17 से 24 तक जोधपुर ट्रेन जयपुर तक ही

उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के जोधपुर खंड के मेड़ता रोड-खरिया खंगार रेलवे स्टेशन के बीच दोहरीकरण के लिए प्रस्तावित मेगा ब्लॉक से इंदौर-जोधपुर ट्रेन प्रभावित होगी। जोधपुर इंदौर एक्सप्रेस जोधपुर से जयपुर के बीच 18 से 25 फरवरी तक निरस्त रहेगी। ट्रेन जयपुर से इंदौर के लिए चलेगी। इसी तरह इंदौर-जोधपुर 17 से 24 फरवरी तक इंदौर से जयपुर तक ही चलेगी। इससे यात्रियों को दिक्कत होगी।

Published on: