इंदौर

Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: प्रवासी भारतीयों का सम्मान करेंगी द्रौपदी मुर्मू, यह है शेड्यूल

Pravasi Bharatiya Sammelan 2023- मंगलवार को प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी प्रवासी भारतीयों का सम्मान...।

less than 1 minute read
Jan 09, 2023

भोपाल। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) के बाद मंगलवार को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) भी प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन अवसर पर मौजूद रहेंगी। वे प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगी।

मंगलवार को प्रवासी भारतीय सम्मेलन का तीसरा दिन है। समापन अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। कार्यक्रम में अलग-अलग सत्रों में कई केंद्रीय मंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं। चौथे सत्र में केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। पांचवे सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कार्यक्रम की अध्यक्ष होंगी। वे राष्ट्र निर्माण के लिए एक समावेशी दृष्टिकोण की दिशा में प्रवासी उद्यमियों की क्षमता का दोहन विषय पर अपना उद्बोधन देंगी।

यह भी पढ़ेंः

सुबह इंदौर पहुंचेंगी द्रौपदी मुर्मू

इधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह दिल्ली से 9.55 बजे वायुमार्ग से रवाना होकर सुबह 11.20 बजे इंदौर पहुंचेंगी। वे दोपहर 2.30 बजे सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी और दोपहर में 2.55 बजे गुयाना गणराज्य के राष्ट्रपति डा. मोहम्मद इरफान अली से भेंट करेंगी। राष्ट्रपति दोपहर में 3.30 बजे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होंगी। यह आयोजन इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहा है। इसी आयोजन में केंद्रीय विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर, नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी उद्बोधन होगा। कार्यक्रम में विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन भी रहेंगी। राष्ट्रपति शाम 5.15 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

यह भी पढ़ेंः

Also Read
View All