12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर में चलती कार में लगी आग, अंदर फंसे ड्राइवर को कांच तोड़कर बचाया गया

Moving Car Fire : शहर में चलती कार में लगी आग, अंदर फंसा चालक। ट्रैफिक टीआई सुमित बिलोनिया और उनकी टीम ने कांच तोड़कर ड्राइवर को रेस्क्यू किया। 40% झुलसा चालक चोइथराम अस्पताल में भर्ती।
2 min read
Google source verification
Moving Car Fire

कार में लगी आग बुझाते पुलिकर्मी (फोटो सोर्स: Patrika)

Indore News :मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक चोइथराम चौराहे पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मार्ग पर चलती कार में अचानक आग लग गई। हैरानी की बात ये रही कि, कार के गेट लॉक होने से चालक अंदर ही फंसा रह गया। हालांकि, मौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने अपनी जान पर खेलकर कार के कांच फोड़े और अंदर फंसा ड्राइवर रुपेश यादव कार से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि, कार चालक रूपेश आग में लगभग 40 फीसदी झुलस गया है। उसका उपचार जारी है। इधर, पुलिसकर्मियों की जाबाजी पर इलाके में लोग उनके कार्य की सराहना कर रहे हैं।

इस मामले में खास बात ये भी रही कि, कार से निकाले जाने के बाद पुलिस कर्मियों ने ये समझ लिया था कि, रुपेश को तुरंत उपचार की जरूरत है। ऐसे में उन्होंने भीड़भाड़ वाले इलाके में एम्बुलेंस पहुंचने का इंतजार करने के बजाए सामने से गुजर रहे लोडिंग रिक्शा को ही रोका और गंभीर झुलसे रूपेश को लेकर सवार हो गए और चालक से जल्दी ही चोइथराम अस्पताल पहुंचने को कहा। यही नहीं कार में दम घुटने से बेहोश हुए रुपेश को पुलिसकर्मियों ने लोडिंग रिक्शा में ही सीपीआर भी दिया। फिलहाल, रूपेश का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

शुरुआती अपडेट- शॉर्ट सर्किट से लगी कार में आग

घटना के दौरान ट्रैफिक थाना जोन-4 के टीआई सुमित बिलोनिया अपनी टीम के साथ चोइथराम चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। कार में आग लगते देख पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। ड्राइवर अंदर फंसा हुआ था। बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। पुलिस जवानों ने कार के गेट खोलने की कोशिश की, लेकिन आग के बीच सभी गेट लॉक थे। इसके बाद टीआई सुमित बिलोनिया ने आरक्षक विजय, प्रधान आरक्षक कमल और एएसआई जेपी तिवारी की मदद से कार का कांच तोड़ा और ड्राइवर को बाहर निकाला। वहीं, शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग गने की जानकारी सामने आई है।

जल्दी उपचार के लिए लोडिंग रिक्शा में ले गए अस्पताल

घायल की पहचान रुपेश पिता दुलीचंद यादव, निवासी गायत्री नगर के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर होने पर पुलिसकर्मी उसे तत्काल लोडिंग रिक्शा से चोइथराम अस्पताल लेकर रवाना हुए। रास्ते में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस जवान उसे बार-बार सीपीआर भी देते रहे। वहीं, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों की प्राथमिक जांच में पता चला कि, रुपेश आग से करीब 40 फीसदी झुलस गया है। फिलहाल, उसका इलाज शुरु कर दिया गया है।

पुलिस ने बुझाई आग

टीआई सुमित बिलोनिया का कहना है कि, शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, विस्तृत जांच के बाद वास्तविक कारण सामने आएगा। फिलहाल, पुलिस ने टैंकर की सहायता से खुद ही तुरंत कार में लगी आग को तो बुझाया ही। घटना से मार्ग पर लगे भारी दाम को भी सुचारू कर दिया गया है।