12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीलंका की डॉग का इंदौर में मोतियाबिंद ऑपरेशन, इलाज के खर्च ने भी चौंकाया

Dog Cataract Surgery Cost In Indore- इंदौर के डॉक्टर नरेंद्र चौहान का दावा है कि यह भारत का अपने आप में पहला मामला है...।
2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Gite

Sep 12, 2026

dog cataract

dog cataract surgery cost in indore- इंदौर में श्रीलंका से लाए गए डॉग का मोतियाबिन्द का ऑपरेशन किया गया। (विजुअल AI जनरेटेड)

Dog Cataract Surgery Cost In Indore- इंसानों के बाद पालतू जानवरों में भी मेडिकल टूरिज्म का उदाहरण सामने आया है। श्रीलंका की 9 साल की फीमेल यॉर्कशायर टेरियर डॉग 'एनी' मोतियाबिन्द की सर्जरी के लिए इंदौर पहुंची। शुक्रवार को उसका सफल ऑपरेशन किया गया। लेंस में सफेदी आने के कारण उसकी नजर कमजोर हो गई थी। अमरीका की नागरिक बेथनी एन हॉपकिंस, जो फिलहाल श्रीलंका में रहती हैं, एनी को भारत लेकर आई हैं।

वेटरनरी सर्जन एवं आई सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र चौहान ने बताया कि श्रीलंका में पालतू जानवरों की कैटरैक्ट सर्जरी के विशेषज्ञ नहीं होने से एनी को इंदौर लाया गया। यह भारत का पहला मामला है, जिसमें विदेशी पालतू जानवर को आंख की सर्जरी के लिए भारत लाया गया है। विदेश से पेट को भारत लाने की अनुमति और प्रक्रिया जटिल होने के कारण ऐसे मामले कम सामने आते हैं। एनी को पहले फ्लाइट से श्रीलंका से चेन्नई और फिर चेन्नई से इंदौर लाया गया।

अमरीका से छह गुना तक कम खर्च

एनी को भारत लाने की एक वजह इलाज का खर्च और कम यात्रा समय भी रहा। डॉ. चौहान के अनुसार, भारत में कैटरैक्ट सर्जरी का खर्च करीब 1 लाख रुपए आता है, जबकि अमरीका में ऐसी सर्जरी पर करीब 6 लाख लगते हैं। श्रीलंका से अमरीका की यात्रा में करीब 24 घंटे, जबकि भारत पहुंचने में 3-4 घंटे लगते हैं।

अनुमति के बाद भारत लाई गई

विदेश से किसी पालतू जानवर को इलाज के लिए भारत लाने के लिए सरकारी अनुमति जरूरी होती है। इसके लिए बीमारी, प्रस्तावित उपचार, डॉक्टर और इलाज करने वाले सेंटर से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए जाते हैं। अनुमति मिलने के बाद ही पेट को भारत लाया जा सकता है।

10-15 दिन इंदौर में रहेंगी

सर्जरी के बाद एनी की आंख में लगाए गए नए इंट्राऑक्युलर लेंस को एडजस्ट होने में 2-3 दिन लगेंगे। सामान्यत: 2-4 दिन में नजर में सुधार आने लगता है। हालांकि एनी को ऑपरेशन के बाद करीब 10-15 दिन इंदौर में रखा जाएगा, इसके बाद उसे वापस श्रीलंका ले जाया जाएगा।