12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘छात्रों की गूंज’ के लिए IDA मैदान तैयार, राहुल गांधी की टीम ने इंदौर में संभाला मोर्चा

Rahul Gandhi Students Ki Goonj Indore- राहुल गांधी के कार्यक्रम को इंदौर में जगह मिल गई है...। कांग्रेस ने इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) को जमा कराए 10.08 लाख रुपए, राहुल की टीम तैयारियों में जुटी...।
2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Gite

Sep 12, 2026

chhatron ki goonj

chhatron ki goonj-बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता तैयारियों में जुट गए हैं...। दिग्विजय सिंह भी अपने बेटे जयवर्धन सिंह के साथ कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को आमंत्रित कर रहे हैं। (फोटो सोर्स एमपी कांग्रेस एक्स)

Rahul Gandhi Students Ki Goonj Indore- 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए जगह को लेकर चल रहा गतिरोध खत्म हो गया। रीजनल पार्क के सामने वाले मैदान के लिए कांग्रेस ने इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) को 10.08 लाख रुपए जमा करवा दिए हैं। राहुल गांधी की टीम के सदस्यों ने भी चुनिंदा नेताओं की बैठक ली। पहले कांग्रेस द्वारा तय किए गए नेहरू स्टेडियम को लेकर नगर निगम ने अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद आइडीए के मैदान पर कार्यक्रम की तैयारी की गई। आइडीए ने जीएसटी समेत तीन दिन का किराया कांग्रेस को 10.08 लाख रुपए बताया।

शुक्रवार दोपहर तक कांग्रेस ने राशि जमा करवा दी। कांग्रेस के पास मैदान 17 से 19 सितंबर तक रहेगा। इसके पहले ही कांग्रेस ने जेसीबी से जमीन समतल करवा दी थी। रिंग रोड और बायपास की कनेऋिटविटी के चलते यहां आवागमन आसान होगा। वहीं कांग्रेस आयोजन के लिए इंदौर सहित प्रदेश के अलग-अलग शहरों के सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की मदद लेगी। इसके लिए कुछ पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर ग्रुप भी बनाया है। हालांकि इस योजना को अभी गोपनीय रखा गया है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतरने के आरोप लगाए। उन्होंने इसे लेकर सीएम को एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा, यह कार्यक्रम शिक्षा से जुड़ी समस्याओं और जरूरतों को सामने लाएगा।

राहुल को सुनने 1.50 लाख ने कराए रजिस्ट्रेशन छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी प्रदेश के डेढ़ लाख युवाओं से संवाद करेंगे। कांग्रेस का दावा है कि इस कार्यक्रम के लिए अब तक डेढ़ लाख रजिस्ट्रेशन पूरे हो चुके हैं। वहीं पूरे आयोजन को राहुल गांधी की टीम सीधे संभाल रही है। गांधी की टीम से केबी बैजू इंदौर पहुंचे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रभारी हरीश चौधरी सहित अन्य के साथ बैठक कर व्यवस्थाएं परखीं।

पटवारी ने युवाओं को जोडऩे जारी किया स्टिकर

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने राहुल गांधी के इंदौर में होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम का स्टिकर जारी किया। इसमें 19 सितंबर को युवाओं को इंदौर आमंत्रित किया गया है। उन्होंने सबसे पहले अपनी कार पर यह स्टिकर चिपकाया। इसके साथ सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से यह स्टिकर अपनी गाडिय़ों पर चिपकाने के लिए कहा। स्टिकर में युवाओं को कार्यक्रम का पंजीयन कराने के लिए क्यूआर कोड भी है।