20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Politics: जीतू पटवारी ने किया सरकार पर हमला, बोले- महंगाई से बेहाल है जनता और किसान

Jitu Patwari MP- एमपी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार को महंगाई, किसानों की समस्या, शराबबंदी, कथित भ्रष्टाचार और शिक्षा व्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला। पटवारी ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था पर श्वेतपत्र जारी करे।
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Gite

Aug 20, 2026

Jitu Patwari News

Jitu Patwari News- प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को जीतू पटवारी ने मीडिया से बात की। (फोटो सोर्स-ians x)

Jitu Patwari News- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी गुरुवार को भोपाल में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गाधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। पटवारी ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में उनका ऐतिहासिक योगदान है। स्व. गांधी ने लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाया और 18 साल के युवाओं को मतदान का अधिकार देकर उन्हें लोकतंत्र की प्रक्रिया का हिस्सा बनाया। वहीं इंफरमेशन टेक्नालाजी और टेलिकॉम के क्षेत्र में उनका योगदान देश में डिजिटल क्रांति की नींव मजबूत करने के लिए जाना जाता है।

'राजीव गांधी ने लिए थे अहम फैसले'

जीतू पटवारी ने कहा कि "आज उस महान व्यक्ति को याद करने का दिन है जिन्होंने देश के लिए अपने खून की आखिरी बूंद तक न्योछावर कर दी। देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए, भारत रत्न राजीव गांधी द्वारा लिए गए फैसले आज बहुत अहम हो गए हैं। हमें वह दिन याद है जब उन्होंने 18 साल के नागरिकों को वोट देने का अधिकार दिया, साथ ही त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और ग्राम स्वराज का विजन भी दिया… आज मैं राजीव गांधी के चरणों में नमन करना चाहता हूं और कहना चाहता हूं कि देश का भविष्य खतरे में है।

'Gen Z तक पहुंचेगी कांग्रेस'

कल हुई CWC की बैठक में आने वाली पीढ़ी के भविष्य को लेकर कई फैसले लिए गए। सबसे बड़ा फैसला शिक्षा की रक्षा करना और पूरे राज्य और देश में छात्रों की आवाज उठाना है। इसे लेकर हम भारत की नई पीढ़ी के युवाओं तक पहुंचेंगे, जिन्हें हम 'जेन Z' कहते हैं, चाहे वे कॉलेज में हों या कॉलेज के बाहर…"

जीतू पटवारी बोले- शिक्षा पर खुली बातीत हों

जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव से अपील की है कि मध्य प्रदेश में शिक्षा पर खुली बातचीत की ज़रूरत है। हमें शिक्षा के मुद्दे पर साथ आना चाहिए, आरोप-प्रत्यारोप से बचना चाहिए और इस बात पर चर्चा करनी चाहिए कि हम सुधार कैसे ला सकते हैं। इसके लिए एक 'श्वेत पत्र' (White Paper) की ज़रूरत है। हमारी मांग है कि आप स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा और प्रोफेशनल कोर्स की समीक्षा करने की पहल करें और एक श्वेत पत्र पेश करें जिसमें बताया जाए कि सरकार इन क्षेत्रों में सुधार के लिए क्या करेगी। हम इस मामले में सरकार का सहयोग करना चाहते हैं।

'जहां शराबबंदी है, वहां सब उपलब्ध'

गुजरात में जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत पर जीतू पटवारी ने कहा कि गुजरात के भावनगर में उज्जैन से जहरीली शराब सप्लाई होती है। दोनों ही जगहों पर शराबबंदी है। शराब कई स्थानों पर घर-घर बिकने लगी है। होम डिलेवरी हो रही है। सरकार को इस पर लगाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी इस पर बड़ा अभियान चलाने वाली है।