20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy Rain Alert MP : एमपी के 15 जिलों में आज मूसलाधार बारिश, सागर संभाग में 8 इंच बारिश की संभावना

Heavy Rain Alert MP : मानसून ट्रफ और डिप्रेशन के चलते एमपी के बड़े इलाके में मजबूत सिस्टम बना हुआ है। इसका सबसे ज्यादा असर सागर संभाग के जिलों में दिखाई दे रहा है।
2 min read
Google source verification
Heavy Rain Alert MP

Heavy Rain Alert MP (एमपी के 15 जिलों में आज मुसलाधार बारिश Photo Source- Patrika)

MP Weather : मध्य प्रदेश के अधिकतर इलाकों में इन दिनों मानसूनी बारिश पूरी तरह से सक्रीय है। हालात ये हैं कि, पूर्वी राज्य के सभी जिलों के निचले इलाकों में जल भराव के हालात हैं, जबकि सभी नदी - नाले उफान पर हैं। गुरुवार सुबह से भी कहीं तेज, कहीं मध्यम, कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी का दौर जारी है, जिससे प्रदेश का मौसम सुहाना बना हुआ है। वहीं, राजधानी भोपाल स्थित राज्य मौसम विभाग ने 20 अगस्त यानी आज प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून ट्रफ और डिप्रेशन की वजह से बारिश का सिस्टम मजबूत बना हुआ है। फिलहाल, इसका सबसे ज्यादा असर मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से सागर संभाग के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

सागर संभाग के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने सागर संभाग के अंतर्गत आने वाले टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सागर और दमोह में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। संबंधित जिलों में आगामी 24 घंटों के दौरान करीब 8 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा दतिया, भिंड, निवाड़ी, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, कटनी, मैहर और सतना में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी करीब 4 इंच तक बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में भी तेज बारिश

इसके अलावा प्रदेश के पन्ना, सतना, कटनी, दमोह, छतरपुर और मैहर जिले में भारी बारिश की संभावना है। इन इलाकों में करीब 64.5 से 204.4 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। लगातार तेज बारिश होने पर निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल सकती है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

इन जिलों में भी दिखेगा बारिश का दौर

वहीं, प्रदेश के भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, धार, उज्जैन, देवास, रतलाम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर समेत कई जिलों में तेज से लेकर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

भोपाल में कैसा रहेगा मौसम?

बात करें भोपाल की तो आगामी 24 घंटों के दौरानशहर में दिनभर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, शहर के कुछ इलाकों में गरज - चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ने की भी संभावना है। साथ ही, तेज हवाएं भी चल सकती हैं।