12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐन वक्त पर खुला एयरबैग और बच गए चार लोग, इंदौर में 50 फीट नीचे गिरी थी SUV

Airbags Save Four Lives Indore : एसयूवी वाहन में 4 लोग सवार थें। अचानक SUV रेलवे औवरब्रिज की रेलिंग तोड़कर 50 फीट नीचे जा गिरी। ऐन मौके पर एयरबैग खुलने से चारों युवाओं की जान बच गई। सभी को मामूली चोटें आई हैं।
2 min read
Google source verification
indore suv accident

indore suv accident इंदौर में 50 फीट नीचे गिरी SUV (Source: Patrika)

Indore SUV Accident: राजेंद्र नगर इलाके में देर रात रेलवे ओवर ब्रिज पर बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार से जा रहा एसयूवी वाहन अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट नीचे गिरा। वाहन में दो युवक और दो युवती सवार थे। ऐन मौके पर एयर बैग खुल जाने से मामूली चोटें आई और उनकी जान बच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि युवक नशे में थे। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

गाड़ी ओवर स्पीड में थी और युवक नशे में

पुलिस के मुताबिक हादसा देर रात राजेंद्र नगर रेलवे ओवर ब्रिज पर हुआ। प्रारंभिक जानकारी में बताया गया कि एसयूवी गाड़ी में दो युवक और दो युवतियां सवार थीं, जो अन्नपूर्णा तरफ से बिचौली-बिजलपुर की तरफ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी ओवर स्पीड में थी और युवक नशे में थे। हादसा होते ही वहां राहगीर एकत्रित हो गए और मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी।

देखें वीडियो

क्रेन की मदद से बाहर निकाली गाड़ी

रेलिंग को तोड़ते गाडी के नीचे गिरते ही एयरबैग खुल गए, जिससे चारों लोगों की जान बच गई। सभी को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को क्रेन की मदद से बाहर निकाला। एसीपी निधि सक्सेना ने बताया कि घायल के नाम अभिजीत पिता जितेन्द्र निवासी महालक्ष्मी नगर, आशि, आदित्य पिता नीरज जायसवाल और लवन्या शर्मा है। घायलों के बयान अभी नहीं हो पाए हैं। हादसे की जांच की जा रही है।

शहर में हुए कई हादसे

लोडिंग वाहन ने मारी टक्कर- चंदन नगर इलाके में में तेज रफ्तार से जा रहे लोडिंग वाहन के चालक ने बाइक सवार डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक हादसा गत रात लकड़ी मंडी के पास हुआ। घायल का नाम विजय तोमर निवासी कुंदन नगर है। उसकी रिपोर्ट पर लोडिंग क्रमांक एमपी 09 एलपी 2237 के चालक पर केस दर्ज किया गया।

निगम की कचरा गाड़ी ने दो बाइकों को मारी टक्कर- विजय नगर इलाके में निगम की कचरा गाड़ी ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गय। पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक हादसा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास हुआ। घायल का नाम भारत लोधी निवासी फीनिक्स टाउनशिप है। उसकी रिपोर्ट पर कचरा गाड़ी क्रमांक एमपी 09 एई 4169 के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

डंपर की टक्कर से दो घायल - उधर खुड़ैल इलाके में इंदौर-नेमावर रोड पर डंपर ने मिनी ट्रक को टक्कर मार दी।,हादसे में दो लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक हादसा शिव शक्ति सरोवर मोरद हाट के पास हुआ। घायलों के नाम ड्राइवर सुमेर सिंह और नेपाल सिंह सिसोदिया निवासी म तुलाहेड़ा है। गाड़ी में नुकसान हुआ। पुलिस ने डंपर क्रमांक आरजे 09 जीडी 9732 के चालक पर केस दर्ज किया गया।