इंदौर

‘राहुल गांधी के आने से भाजपा को … फायदा होगा’, मंत्री कैलाश के ‘घंटे’ वाले बयान पर रागिनी नायक का पलटवार

Ragini Nayak comment on Kailash Vijayvargiya: इंदौर में 19 नवंबर को प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्य्रकम को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेता विपक्ष राहुल गांधी पर दिए बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक में पलटवार किया है।
2 min read
Sep 06, 2026
ragini nayak comment kailash vijayvargiya rahul gandhi chhatron ki goonj
Ragini Nayak comment on Kailash Vijayvargiya: रागिनी नायक ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दिया जवाब (फोटो सोर्स- Ragini Nayak and Kailash Vijayvargiya X Handle)

Ragini Nayak comment on Kailash Vijayvargiya: एमपी सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का भागीरथपुरा कांड के दौरान बोला गया 'गलत शब्द' शनिवार को फिर लौट आया। दरअसल कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक से इंदौर में पत्रकार वार्ता के दौरान पूछा गया कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कहते है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अगर इंदौर आते है तो इससे बीजेपी को फायदा होगा।

'राहुल गांधी की आने भाजपा को … फायदा होगा'- रागिनी नायक

इस पर रागिनी ने कहा- कैलाश विजयवर्गीय जी, मैं तो कहूंगी कि भाजपा को…(गलत शब्द) फायदा होगा। इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती। उन्होंने कहा कि विजयवर्गीय के बोल ही ऐसे होते हैं कि उनका खुद का ही मजाक बन जाता है। वे अपने गिरेबान में झांके। बोलने से पहले थोड़ा सोचें। अब तक तो भागीरथपुरा कांड से सीख जाना चाहिए था।

'छात्रों की गूंज' के लिए इंदौर के 32 ब्लॉकों में कांग्रेस ने तैनात किए युवा

मध्य प्रदेश के इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने मैदान संभाल लिया है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पर युवक कांग्रेस और एनएसयूआइ के पदाधिकारियों की बैठक में 32 ब्लॉक बनाकर दोनों संगठनों के युवाओं को तैनात किया गया है। उनके साथ शहर कांग्रेस ने भी युवाओं को जिम्मा सौंपा है, जो शैक्षणिक संस्थानों में जाकर राहुल के कार्यक्रम की जानकारी देने के साथ रजिस्ट्रेशन कराएंगे।

1 लाख युवाओं को जोड़ना है लक्ष्य

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि युवाओं में राहुल से संवाद करने का खासा उत्साह है। बड़ी संख्या में युवा संपर्क कर रहे हैं। हजारों ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हर दिन हो रहे हैं। हमारा लक्ष्य 1 लाख छात्रों को कार्यक्रम से जोड़ने का है। बैठक को पटवारी ने संबोधित किया। जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कहा कि अब तक हुए कार्यक्रमों में सबसे सफल इंदौर का होगा। राहुल को सुनने के लिए युवाओं में होड़ है। भाजपा नेताओं के बच्चों को भी हम कार्यक्रम में आमंत्रित करेंगे।

कॉलेजों में पहुंची महिला कांग्रेस

प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने कई कॉलेजों में संवाद किया और कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों का पंजीयन करवाया। बौरासी ने कहा कि छात्राएं सरकार की नीतियों के खिलाफ उबल पड़ी हैं। एक घंटे में करीब 1 हजार छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया।

सज्जन बोले- वृद्धों की गूंज में कैलाश को बुलाऊंगा

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी का कार्यक्रम छात्रों के लिए है। छात्रों की गूंज है, वृद्धजनों की नहीं। जब वृद्धों की गूंज कार्यक्रम होगा तो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को निमंत्रण देने जरूर जाऊंगा।

Updated on:
06 Sept 2026 10:48 am
Published on:
06 Sept 2026 10:48 am