इंदौर

‘ट्विशा शर्मा लड़की थी इसलिए CBI जांच हुई’, राजा रघुवंशी के भाई का छलका दर्द

Raja Raghuvanshi murder case: सोनम रघुवंशी की जमानत पर विपिन रघुवंशी ने राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले की तुलना भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले (Twisha Sharma Case) से की।

2 min read
Jun 04, 2026
Raja brother expressed pain over sonam Raghuvanshi bail hearing Twisha Sharma Case
Raja Raghuvanshi brother expressed pain over sonam bail hearing (फोटो- Patrika.com)

Raja Raghuvanshi murder case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी की अग्रिम जमानत (Sonam Raghuvanshi Bail) को रद्द कराने को लेकर मेघालय हाईकोर्ट में सुनवाई फिर टल गई। 3 जून को समय की कमी की वजह से सुनवाई नहीं हो पाई थी। अब गुरूवार 4 जून को सोनम की जमानत को लेकर मेघालय हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। आरोपी सोनम का पक्ष रखने वाले वकील संजीव चांदा ने कोर्ट के सामने अपनी दलीलें रखी। बचाव पक्ष की तरफ से दलीलें रखे जाने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला टालते हुए 5 जून शुक्रवार तक सुनवाई जारी रखने की बात कही। वही, सोनम की जमानत पर सुनवाई टाले जाने से हताश मृतक राजा के भाई विपिन रघुवंशी (Vipin Raghuvanshi) ने अपने भाई के केस की तुलना भोपाल के चर्चित हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले (Twisha Sharma Case) से की। उन्होंने कहा कि- ट्विशा शर्मा लड़की थी इसीलिए CBI जांच हुई।

कोर्ट से मिल रही 'तारीख पर तारीख'- राजा का भाई

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित राजा रघुवंशी केस में सोनम रघुवंशी अभी जेल से बाहर हैं। सोनम की जमानत को लेकर मेघालय सरकार ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी है। 3 जून को कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन समय की कमी के कारण वह टल गई। अब इस पर राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन का बयान सामने आया है। राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन ने कहा कि आखिर सोनम को हाईकोर्ट से क्यों तारीख पर तारीख मिल रही है। इसका कारण समझ नहीं आ रहा है। सोनम मेरे भाई की हत्या करके बाहर घूम रही है। अब तक हाईकोर्ट से उसे जमानत पर 10 बार तारीख मिल चुकी है। हमें उम्मीद है कि सुनवाई के बाद सोनम जेल जाएगी।

राजा रघुवंशी हत्याकांड

'ट्विशा लड़की थी तो CBI जांच, राजा लड़का था तो…..'

सोनम की जमानत से दुखी विपिन रघुवंशी ने भोपाल के हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मामले ((Twisha Sharma Case) से राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले की तुलना करते हुए अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि- ट्विशा शर्मा एक लड़की थी इसलिए CBI जांच हो रही है। राजा एक लड़का था इसलिए सीबीआई जांच नहीं हुई। उन्होंने आगे कहा कि विपिन ने कहा कि CBI जांच की मांग हमने की थी, लेकिन हुई नहीं। क्योंकि राजा एक लड़का था। वहीं, भोपाल के हाई प्रोफाइल केस में परिवार की मांग पर सीबीआई जांच शुरू हो चुकी है और दो बार पोस्टमार्ट कराया गया है। ट्विशा शर्मा एक लड़की थी इसलिए CBI जांच हो रही है। राजा एक लड़का था इसलिए सीबीआई जांच नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर अभी केस की CBI जांच करा ली जाए तो सोनम जेल चली जाएगी।

Published on:
04 Jun 2026 06:28 pm