
इंदौर. गैंगस्टर सतीश भाऊ ने गुर्गों की मदद से हीरानगर इलाके की नई कॉलोनी के कई प्लॉटों पर कब्जा कर लिया है, कॉलोनाइजर को लगातार धमकी दी जाती है। निरंजनपुर सब्जी मंडी में भी कब्जा है। कब्जों की लसूडिय़ा व विजयनगर पुलिस को जांच के लिए जानकारी दी है।
विजयनगर पुलिस ने मोबाइल सिम के लिए युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में सतीश भाऊ को रिमांड पर लिया था। रिमांड खत्म होने पर आज कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया है। टीआइ तहजीब काजी के मुताबिक, पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर एक देशी कट्टा व एक मोबाइल सिम जब्त की गई है। सतीश भाऊ के गुर्गों की सूची बनी है लेकिन अभी वे फरार हो गए है। टीआइ के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि सतीश भाऊ ने रिश्तेदारों के नाम से संपत्ति ले रखी है। कुछ गुर्गों की मदद से हीरानगर इलाके के नई कॉलोनी में कई प्लॉटों पर कब्जा कर लिया है, कॉलोनाइजर को धमकी देते है जिससे वह भी शिकायत नहीं कर रहा है। निरंजनपुर सब्जी मंडी की चार दुकानों पर कब्जा कर उन्हें भी किराए पर दे रखा है। इन कब्जों की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी है, वे कार्रवाई करेंगे।