
President Draupadi Murmu Omkareshwar Visit: इंदौर से ओंकारेश्वर जाएंगी राष्ट्रपति, 17-19 जून तक रुकेंगी। (फोटो: President of India FB Page)
President Draupadi Murmu Omkareshwar Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जून को इंदौर आकर ओंकारेश्वर जाएंगी। इस कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए ओंकारेश्वर में 17 से 19 जून की दोपहर 12 बजे तक यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी। प्रशासन ने डायवर्शन प्लान जारी किया है। भारी वाहनों के लिए व्यवस्था इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर सभी भारी माल वाहक वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा।
बता दें कि ऐसा पहली बार होगा जब माननीय राष्ट्रपति एमपी के दौरे पर आ रही हैं और तीन दिन तक यहीं रुकेंगी। इससे पहले भी वे दो बार एमपी के दौरे पर आई हैं और दो दिन के लिए रुकी हैं।
Updated on:
17 Jun 2026 11:23 am
Published on:
17 Jun 2026 11:23 am
