इंदौर

पहली पत्नी से तलाक लिए बिना रचा ली दूसरी शादी, अब मचा हंगामा

पहली पत्नी से तलाक लिए बिना रचा ली दूसरी शादी, अब मचा हंगामा
less than 1 minute read
Mar 11, 2019
affair
पहली पत्नी से तलाक लिए बिना रचा ली दूसरी शादी, अब मचा हंगामा

इंदौर. तुकोगंज थाने पर एक महिला ने अपने पति व उसकी दूसरी पत्नी पर मारपीट व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि पति ने उससे तलाक लिए बगैर दूसरी शादी कर ली। जबकि दूसरी पत्नी ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट करने वाली महिला खुद फ्रॉड है और आज मैं अपने सास-ससुर के साथ थाने जाऊंगी।

दरअसल कल तुकोगंज थाने पहुंची महिला अनिता ने पुलिस को खुद का नाम अनिता पति विक्की ग्रेबिअल बताया और पति विक्की व उसकी पत्नी अंजू पर प्रकरण दर्ज कराया। अनिता ने पुलिस को बताया कि विक्की ने मुझसे शादी की है व मारपीट करता है। आए दिन गालियां देता है व जान से मारने की धमकी देता है। उसने बिना तलाक दिए अंजू नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली है। पुलिस ने महिला अनिता की शिकायत पर विक्की और अंजू के खिलाफ प्रताडऩा, मारपीट व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। उधर, इस मामले में जब हमने विक्की की पत्नी अंजू से बात की तो कहना है कि मैं यह स्वीकार करती हूं कि मेरे पति विक्की के अनिता से संबंध हैं, लेकिन मेरी शादी विक्की से चर्च में हुई है जिसके सभी सबूत हैं। अनिता मेरे पति से बड़ी हैं। मेरे ससुराल के सभी लोग साथ में है। कल मैंने अपने पति को महिला के साथ देख लिया जिसके बाद उसने झूठी रिपोर्ट लिखाई है। आज मैं थाने जाकर अपना पक्ष रखूंगी। मामले में पुलिस ने कल अनिता के कहने पर शिकायत दर्ज की। अब मामले की जांच की जा रही है।

Published on:
11 Mar 2019 03:36 pm