इंदौर

भाजपा देगी सोशल मीडिया की ट्रेनिंग, सरकार की योजना और अपने कामों का प्रचार करने के लिए

सांसदों व विधायकों को भाजपा देगी सोशल मीडिया की ट्रेनिंग
2 min read
• •
Updated: 29 May 2018, 6:15 PM IST
bjp
bjp

इंदौर. आइटी के युग में अब हर शख्स सोशल मीडिया पर सक्रिय है। इसको देखते हुए भाजपा भी जनप्रतिनिधियों को अपडेट करने जा रही है। संभाग के सांसद व विधायकों को गुर सिखाएगी कि कैसे सरकार की योजना व खुद के कामों का बखान किया जा सकता है।

आज इंदौर में भाजपा के आइटी सेल की अहम् बैठक है। संभागीय स्तर की बैठक में क्षेत्र के सांसद, विधायक के अलावा आइटी प्रकोष्ठ में काम करने वाले विधानसभा स्तर के पदाधिकारी को बुलाया गया है। राजीव गांधी चौराहा स्थित सोलारिस्ट गार्डन में बैठक दोपहर से शुरू होकर शाम तक चलेगी। आयोजन में प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत और प्रदेश के आइटी एक्सपर्ट भी मौजूद रहेंगे। सभी प्रमुख नेताओं को सोशल मीडिया के महत्व के साथ उनके उपयोग करने की विधि भी बताई जाएगी।

पूछा जाएगा कि वे किस-किस सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। बाद में उन्हें सभी को चलाना सिखाया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि वे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की कल्याणकारी योजना को खुद की विधानसभा से जोडक़र कैसे उसको पेश कर सकते हैं। इसके जरिए खुद के किए कामों को भी बताया जाए ताकि जनता को मालूम पड़े कि उन्होंने क्या-क्या काम किए। शहरी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तो सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, लेकिन ग्रामीण के कई ने दूरी बना रखी है। खासतौर पर उन्हें ट्रेंड किया जाएगा। आइटी के प्रमुख को बुलाए जाने की भी यही वजह है कि वे मदद करें, उनके सहयोग से जनप्रतिनिधि जनता से सीधे संवाद करें।

जारी निर्देश के अनुसार कई स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने वर्ष २०१५-१६, २०१६-१७ और २०१८-१९ शिक्षण सत्र में मान्यता नवीनीकरण के लिए ऑन लाइन आवेदन नहीं दिया है। इनमें से कुछ बंद है तो अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। मान्यता समिति ने मार्च 2018 में एक बैठक में तय किया था कि ऐसी संस्थाओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज करा कर मान्यता समाप्त की जाए।

Published on: