इंदौर

Sunil Shetty Fitness Routine: 62 की उम्र में कैसे फिट रहते हैं सुनील शेट्टी, एक्टर ने खुद बताया फिटनेस रूटीन

Sunil Shetty Fitness Routine: 62 साल की उम्र में भी बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी सेहतमंद और तंदुरुस्त नजर आते हैं, चेहरे पर मुस्कुराहट लिए जब वो मध्य प्रदेश के मिनी मुंबई इंदौर पहुंचे तो उनके फैंस ने उनसे पूछ ही लिया 'सुनील शेट्टी सर…आपकी फिटनेस का राज क्या है? जानें सुनील शेट्टी का फिटनेस रूटीन, जिसे आप भी कर सकते हैं फॉलो…
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2024, 2:14 PM IST
sunil shetty
इंदौर पहुंचे सुनील शेट्टी ने फैंस को बताया 62 की उम्र में फिटनेस का राज।

Sunil Shetty Fitness Routine: बॉलीवुड के मशहूर और सदाबहार अभिनेता सुनील शेट्टी एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने मिनी मुंबई इंदौर शहर आए थे। इस दौरान उन्होंने इंदौर की हरियाली और स्वच्छता की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, इंदौर मुंबई से भी ज्यादा क्लीन और ग्रीन है। यहां की आबोहबा में अलग ही सुकून है जो, मुंबई में महसूस नहीं होता। इस हरियाली और स्वच्छता का श्रेय यहां की जनता को जाता है।

एक पेड़ मां के नाम अभियान की तारीफ

इंदौर शहर को हरा-भरा बनाने के लिए यहां चल रहे 51 लाख पौधे लगाने के अभियान में भी सुनील शेट्टी शामिल हुए। सुनील शेट्टी ने पितृ पर्वत पर पहुंचकर पौधा लगाया। इसके साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के इस अभियान (Ek Ped Maa Ke Naam) की भी जमकर तारीफ की और लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए बोले कि 'प्रकृति का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है।'

'बॉर्डर' हमेशा दिल के करीब रहेगी

जब सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) से उनके पसंदीदा कैरेक्टर को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि 'बॉर्डर और हेरा-फेरी फिल्म में किया गया रोल मुझे बहुत पसंद है। फिल्म 'बॉर्डर' (Boarder Movie) ने मुझे पहचान ही नहीं दी बल्कि इंडस्ट्री में आज भी हीरो बनाकर रखा है। ऐसी फिल्म देशभक्ति की भावना जागृत करती है और हमें अपने वतन से जोड़ती है। उसमें काम करने वाले कलाकारों को भी हमेशा जिंदा रखती है। यह फिल्म हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी। हेराफेरी, वेलकम भी की, जो काफी लोकप्रिय हुई लेकिन बॉर्डर लेजेंड फिल्म थी।'

निरंतर प्रयास से मिलेगी सफलता

सुनील शेट्टी ने कहा कि 'किसी भी काम में सफलता पाने के लिए निरंतर प्रयास करना बेहद जरूरी है। आजकल युवा कुछ दिन प्रयास कर हार मान लेते हैं।

फैंस को बताया फिटनेस रूटीन

अपनी फिटनेस का राज (Sunil Shetty Fitness Routine) बताते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि मेरी सुबह बिना योग या एक्सरसाइज के नहीं होती है। लगातार काम करता हूं और हमेशा खुश रहता हूं। खाता उतना ही हूं, जितना जरूरी है। फिटनेस बनाए रखने मैंने इसे निरंतर जारी रखा। यही है मेरा फिटनेस रूटीन।

Updated on:
9 Jul 2024, 2:14 PM IST
Published on: