सूखा से पीडि़त किसानोंं को अगली फसल की सिंचाई के लिए राहतभरी खबर है। किसानों को रबी मौसम में सिंचाई के लिए अब दो माह के विद्युत देयक की अग्रिम राशि जमा करने पर अस्थाई कनेक्शन मिल जाएगा। अभी तक नए कनेक्शन के लिए तीन माह के विद्युत देयक की अग्रिम राशि जमा करना होती थी। फिलहाल किसानों के सामने आगामी फसल के लिए बीज, खाद और अस्थाई बिजली कनेक्शन बड़ी चुनौती है।
पांच हॉर्स पावर के कृषि पंप के अस्थाई कनेक्शन के लिए पहले किसानों को 8770 रुपए अग्रिम देयक जमा कराना होता था। प्रदेश शासन के नए फै सले के बाद अब किसानों को नए कनेक्शन के लिए 5847 रुपए जमा करने होंगे। इस तरह से लगभग तीन हजार रुपए की बजत होगी।
किसानों को सिंचाई के लिए अस्थाई कनेक्शन अब दो महीने के अग्रिम देयक पर मिलेगा। इससे छोटे किसानों को बड़ी राहत मिली है।