28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाएं महिलाएं : राठी

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में पक्ष में प्रथम पुरस्कार डिंपल भदादा, द्वितीय पुरस्कार टीना राठी ने प्राप्त किया। विपक्ष में प्रथम पुरस्कार शीतल लाहोटी, द्वितीय पुरस्कार टीना नारायनीवाल को प्रदान किया गया। सभी प्रतिभागियों ने प्रभावशाली तर्क एवं आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से प्रतियोगिता को यादगार बनाया। विजेताओं को इनाम और सभी को प्रमाण-पत्र दिए गए। कार्यक्रम में स्थानीय सात माहेश्वरी महिला संगठनों के अध्यक्ष एवं सचिवों का सम्मान भी किया गया। गरबा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
less than 1 minute read
Google source verification
Women Should Actively Participate in Organizational Activities: Rathi

अहमदाबाद जिला माहेश्वरी महिला संगठन के कार्यक्रम में प्रतिभागी।

अहमदाबाद. अहमदाबाद जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा शहर में “स्वागतम्-2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “राष्ट्रीय नेतृत्व का सानिध्य-हमारा सौभाग्य” रही।कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा ज्योति राठी ने महिलाओं को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित किया। वहीं आत्मीय संवाद सत्र, वाद विवाद प्रतियोगिता में स्थानीय सात संगठन से बहनों ने राष्ट्रीय नेतृत्व से विभिन्न विषयों पर खुलकर संवाद किया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में पक्ष में प्रथम पुरस्कार डिंपल भदादा, द्वितीय पुरस्कार टीना राठी ने प्राप्त किया। विपक्ष में प्रथम पुरस्कार शीतल लाहोटी, द्वितीय पुरस्कार टीना नारायनीवाल को प्रदान किया गया। सभी प्रतिभागियों ने प्रभावशाली तर्क एवं आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से प्रतियोगिता को यादगार बनाया। विजेताओं को इनाम और सभी को प्रमाण-पत्र दिए गए। कार्यक्रम में स्थानीय सात माहेश्वरी महिला संगठनों के अध्यक्ष एवं सचिवों का सम्मान भी किया गया। गरबा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
अहमदाबाद जिला माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष संगीता मानधानिया ने संगठित होकर समाज व देश हित के कार्य में मिलकर आगे बढ़ने की अपील की। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनिता जावंदिया, राष्ट्रीय महिला पत्रिका अध्यक्ष उर्मिला कलंत्री, राष्ट्रीय विधान संशोधन अध्यक्ष मंगल मर्दा, संगठन की गुजरात प्रांतीय अध्यक्ष कांता मोदानी, सचिव प्रतिभा होलानी, जिले की निवर्तमान अध्यक्ष तारा दम्माणी, संगठन की सचिव शशिकला मूंदड़ा, संगठन मंत्री अवनी माहेश्वरी आदि मौजूद रहीं।