airport parking : देश के अन्य विमानतल के मुकाबले जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर विमानों का पार्किंग शुल्क बेहद कम है।
airport parking : देश के अन्य विमानतल के मुकाबले जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर विमानों का पार्किंग शुल्क बेहद कम है। इसका फायदा विमान कंपनियो को मिल सकता है। यदि वे रात में अपने विमानों को यहां से संचालित करें। यदि कपनियां यहां के एप्रॉन में विमान पार्क करती हैं तो उसका शुल्क भी कम लगेगा।
डुमना एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद रन-वे की लबाई बढ़ाई गई है। नया रन-वे 2750 मीटर लबा है। यह प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा रन-वे है। इसलिए यहां बड़े विमान आसानी से उतर सकते है। एप्रॉन भी तैयार हैं, लेकिन विमानों की संया कम होने से यह खाली रहते हैं।
वायु सेवा संघर्ष समिति के हिमांशु खरे और मनोज जसाटी ने बताया कि मध्य प्रदेश और आसपास के प्रदेशों में विमान हॉल्ट करने के बजाय कपनियां जबलपुर एयरपोर्ट को चुनती हैं तो शहर को अन्य शहरों से भी एयर कनेक्टिविटी मिल सकती है।
जबलपुर एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ चार्ज पांच से दस हजार रुपए है। जबकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ के लिए ज्यादा किराया विमान कपनियों को देना पड़ता है। हालांकि यह किराया विमान के आकार पर निर्भर करता है।