
Chaos Ensues Following Massive Explosion at Jabalpur Court
Jabalpur court - मध्यप्रदेश के जबलपुर में कोर्ट में धमाका हुआ है। यहां के जिला कोर्ट में धमाका हुआ जिसके बाद अफरातफरी मच गई। कोर्ट में उपस्थित लोग इधर उधर भागे। परिसर में तेज आवाज से कोर्ट के कामकाज में लगे अधिवक्ता और पेशी पर आए लोग घबरा उठे। धमाके की आवाज सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। इस घटना से एक बार फिर न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गए हैं। सीजेएम कोर्ट नंबर-2 के सामने शाम करीब 5.10 बजे यह धमाका हुआ। पता चला है कि किसी छोटे बम से यह धमाका हुआ है। हालांकि वारदात में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। सूचना मिलते ही ओमती पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। यहां पुलिस को बम के अवशेष और माचिस मिली है। शुरुआती जांच के मुताबिक पाइप बम से यह धमाका किया गया है पर आधिकारिक तौर पर पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है।
जबलपुर जिला कोर्ट परिसर के कोर्ट नंबर 2 के सामने धमाका हुआ। तेज आवाज सुनकर लोग घबरा उठे।इधर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस अभी आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। धमाके से कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
जिला अधिवक्ता संघ ने इस वारदात को कोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक करार दिया है। परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों पर कार्रवाई की मांग भी की है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता मनीष मिश्रा के मुताबिक कोर्ट में हर कोई बेरोकटोक प्रवेश कर रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि कोई बम लेकर अंदर पहुंचने और धमाका करने में कैसे कामयाब हो गया!
इधर बम धमाके की घटना पर ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल बताया कि मौके पर बम के अवशेष और माचिस जब्त की गई है। कोर्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जानकारी जुटाई जा रही है।
Updated on:
16 Mar 2026 06:44 pm
Published on:
16 Mar 2026 06:13 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
