जबलपुर

आठ जिलों के प्रतिभागी मनाएंगे आजादी का अमृत महोत्सव

शहर में 21 अक्टूबर को होगा आयोजन, होंगे विविध आयोजन

less than 1 minute read
Oct 17, 2022

जबलपुर. आजादी का अमृत महोत्सव मनाने 21 अक्टूबर को संभाग स्तर पर 8 जिलों के प्रतिभागी शामिल होंगे। आयोजन के पूर्व शासकीय होमसाइंस कॉलेज में एक बैठक आयोजित हुई। निर्धारित रुपरेखा के अनुसार 12 विधाओं में प्रतिभागी शामिल होंगे। आयोजन में जबलपुर सहित बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर और सिवनी के प्रतिभागी शामिल होंगे।

यह प्रतियोगिताएं होंगी खास

आयोजन में गीत लेखन, कविता गायन, गीत गायन, कविता लेखन, निबंध लेखन, स्वाधीनता संग्राम सेनानियों पर आधारित फैंसी ड्रेस काॅम्पीटिशन, पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, ज्ञात-अज्ञात बलिदानियों की छोटी-बड़ी प्रेरक कहानियाें से संबंधित आयोजन होंगे।

चार कॉलेजों में आयोजन

आयोजन शहर के चार कॉलेजों में होगा, जिसमें शासकीय महाकोशल कॉलेज, शासकीय मानकुंवर कॉलेज, शासकीय साइंस कॉलेज और शासकीय होमसाइंस कॉलेज शामिल हैं। बैठक में मप्र उच्च शिक्षा विभाग जबलपुर संभाग की अतिरिक्त संचालक डॉ. लीला भलावी, डॉ. एएल महोबिया, डॉ. एसी तिवारी, डॉ. नंदिता सरकार, डॉ. रश्मि चौबे, क्षेत्रीय संचालक डॉ. सुलेखा मिश्रा, संभागीय सह समन्वयक राजेन्द्र मिश्रा, संयोजक डॉ. गिरीश वर्मा, सह संयोजक डॉ. आरएन श्रीवास्तव, संयोजक डॉ. बीएन त्रिपाठी, डॉ. साधना केशरवानी, डॉ. सुनीता मिश्रा, डॉ. स्मृति शुक्ला मौजूद रहीं।

Published on:
17 Oct 2022 08:08 pm
Also Read
View All