30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजली बिल बकायादारों के नाम अब सोशल मीडिया पर होंगे सार्वजनिक, जबलपुर सिटी सर्किल की तैयारी

Electricity Bill Defaulters : लंबे समय से बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के नाम, पते और बकाया राशि की जानकारी व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सार्वजनिक की जाएंगे।

2 min read
Google source verification
Electricity Bill Defaulters

बड़े बकायादारों से बिल वसूली की कड़ी तैयारी में कंपनी (Photo Source- Patrika)

Electricity Bill :मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के जबलपुर सिटी सर्किल ने बड़े बिजली बकायादारों के खिलाफ अलग तरह की कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि, अब लंबे समय से बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के नाम, पते और बकाया राशि की जानकारी व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सार्वजनिक की जाएंगे। ऐसे में अब जिन लोगों के बड़े बिल बकाया है, उनके लिए टेंशन बढ़ा देने वाली खबर सामने आई है।

सिटी सर्किल के पांचों संभागों और वितरण केंद्रों को ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, जिन्होंने लंबे समय से बिजली का बकाया बिल जमा नहीं किया है। इसके अलावा वितरण केंद्रों पर भी बकायादारों के नामों वाले पोस्टर लगाने की तैयारी की जा रही है।

व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर शेयर की जाएगी बकायदारों की सूची

इस संबंध में बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पहले से ही विभाग के पास उपलब्ध हैं। अब ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (ओएंडएम) शाखा द्वारा वितरण केंद्र और फीडरवार उपभोक्ताओं के व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जा रहे हैं। इन ग्रुपों में संबंधित इलाके के बड़े बकायादारों की सूची शेयर की जाएगी, ताकि लोगों को ये जानकारी मिल सके कि, उनके आसपास कितने उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनपर भारी बिजली बिल राशि बकाया है।

पहले भी अपनाया जा चुका तरीका

हालांकि, ये कोई पहली बार नहीं, जब कंपनी द्वारा बड़े बकायदारों के नाम सार्वजनिक किए जा रहे हैं। इससे पहले भी बिजली कंपनी ने बड़े बकायादारों के नाम सार्वजनिक करने की कार्रवाई करते हुए बड़े बिलों की वसूली की है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि, उनका ये कदम कंपनी के राजस्व के लिए फायदेमंद साबित हुआ था। इस कदम से उपभोक्ताओं पर बकाया बिल जमा करने का दबाव बढ़ा था और राजस्व वसूली में तेजी आई थी। वहीं, अब एक बार फिर इसी व्यवस्था को प्रभावी करने की तैयारी की जा रही है, ताकि जितना संभव हो राजस्व की वसूली की जा सके।

नाम सार्वजनिक करने की तैयारी पूरी, जल्द आएगी लिस्ट

इस संबंध में सिटी सर्किल के अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा ने जानकारी देते हुए कहा कि, बकायादारों के नाम और उनका पता समेत अन्य जानकारियां एक बार फिर से फेसबुक, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म्स के जरिए सार्वजनिक किए जाएंगे, ताकि लंबे समय से बिजली बिल न चुकाने वाले बकायादारों से राजस्व की वसूली कर विभागीय हानि में सुधार करने की प्कीरक्रिया की जा सके।