जबलपुर

फिलीपिंस में छाई शहर की मुस्कान, एशिया कप में जीता रजत पदक

मध्यप्रदेश तीरंदाजी अकादमी की है खिलाड़ी
2 min read
Apr 11, 2018
asia cup 2018 indian girls Won Silver Medal,asia cup 2018 in philippines,asia cup stage 2 in philippines,asia cup live streaming,asia cup 2018 latest news,india won bronze medal in asia cup archery tournament,indian archers win bronze medals in asia cup,indian archers win bronze medals in manila,indian archers win bronze medals in philippines,next asia cup cricket,Jabalpur,
asia cup 2018 indian girls Won Silver Medal

जबलपुर। शहर की मुस्कान के फिलीपिंस में लगाए गए अचूक निशाने से जहां भारत की झोली में रजत पदक गिरा, वहीं देशवासियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मुस्कान ने यह सफलता एशिया कप स्टेज-2 में भारतीय टीम का प्रतिनिधि करते हुए हासिल की है। जहां, उसने तीरंदाजी प्रतियोगिता में टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिलाया। उल्लेखनीय है कि मुस्कान मध्य प्रदेश तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ी है।

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग , सभी के सामने उतरवाएं जूनियर्स के कपड़े, फिर हुआ ये, देखें वीडियो

मनीला में स्पर्धा
एशिया कप स्टेज-2 प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 11 अप्रैल, 2018 के बीच मनीला में हुआ। इसमें भारतीय टीम में शामिल मुस्कान किरार, दिव्या घायल और मृणाल हिवराले ने सेमी-फायनल में फिलीपिंस को शिकस्त देकर फायनल मुकाबले में रजत पदक अर्जित किया तथा देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया।

खेल मंत्री ने कहा बड़ी उपलब्धि
मनीला में मुस्कान के प्रदर्शन को प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यंशोधरा राजे सिंधिया ने बड़ी उपलब्धि बताया है। शहर की बेटी के एशिया कप स्टेज-2 में पदक जीतने के बाद मप्र राज्य तीरंदाजी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक रिचपाल सिंह सलारिया ने प्रदेश में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही अन्य खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणादायक बताया है।

exam tips: पेपर सॉल्व करते वक्त इनका रखें ध्यान , नंबर मिलेेंगे फस्र्ट क्लास

लगातार बेहतर प्रदर्शन
मप्र तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ी मुस्कान ने पिछले दिनों थाईलैंड में आयोजित एशिया कप में स्वर्ण और कांस्य पदक जीता था। पिछले वर्ष भुवनेश्वर में आयोजित 37वीं सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। मुस्कान ढाका में आयोजित 20वीं एशियन चैम्पियनशिप और ताईपे में आयोजित एशिया कप में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।

Published on:
11 Apr 2018 09:27 pm