जबलपुर

बैंक के बाबू ने दी गाली, तीसरी मंजिल से कूद गया चपरासी, हालत गंभीर

बैंक के बाबू ने दी गाली, तीसरी मंजिस से कूद गया चपरासी, हालत गंभीर

less than 1 minute read
Jan 19, 2021
bank officer misbehaved

जबलपुर। मदनमहल थाना क्षेत्र स्थित एक बैंक का कर्मचारी नौकरी से निकाले जाने के डर से सोमवार दोपहर ऑफिस की तीसरी मंजिल से कूद गया। बुरी तरह घायल कर्मचारी को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार सोमवार को दोपहर में अनंत अस्पताल से सूचना मिली कि बलदेवबाग निवासी शुभम सोंधिया को यूनियन बैंक की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस को शुभम सोंधिया ने बताया कि वह राइट टाउन में टेलीग्राफ गेट नंबर-3 स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में भृत्य का कार्य करता है। सोमवार को दोपहर लगभग ढाई बजे ड्यूटी पर था। बैंक के बाबू प्रहलाद दुबे ने उसे अपशब्द कहे। कहा कि तुझे नौकरी से निकाल दूंगा। यह सुनकर वह डर गया। आत्महत्या करने के लिए बैंक तीसरी मंजिल से कूद गया। प्रहलाद दुबे पर धारा 294, 503, 504 का प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

टेलीग्राफ गेट-3 में स्थित सरकारी बैंक में घटना
ऑफिस की तीसरी मंजिल से कूदा बैंक कर्मी, गम्भीर

केबल तार पकडऩे से बच गई जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैंक की छत से कूदने के बाद भृत्य ने केबल के तार को पकड़ लिया। इसके कारण वह छत से सीधे नीचे नहीं गिरा। उसकी जान बच गई। घटना में उसके हाथ और पैर में फ्रेक्चर हुआ है। कमर में चोट आयी है। अस्पताल में भर्ती है। घटना की सूचना मिलते ही भृत्य के माता-पिता अस्पताल पहुंचे। अपने इकलौते बेटे को दर्द से कराहते देख मां विमला बाई रो पड़ी। चार बेटियों के बाद शुभम उनकी सबसे छोटी संतान है। पिता सुरेंद्र सोंधिया ने आरोप लगाया कि प्रहलाद दुबे उनके बेटे को कई दिनों से प्रताडि़त कर रहा था। शनिवार को भी विवाद किया था। शिकायत बैंक प्रबंधन से की है।

Published on:
19 Jan 2021 12:55 pm
Also Read
View All