जबलपुर

नाले बहे युवक का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, दो किमी दूर मिली लाश- देखें वीडियो

नाले बहे युवक का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, दो किमी दूर मिली लाश- देखें वीडियो  

less than 1 minute read
Aug 11, 2020
CCTV video of young boy

जबलपुर। गोहलपुर थानांतर्गत नजरअली कबाडख़ाने के पास रविवार सुबह 11 बजे उफनाए नाले में बहे 25 वर्षीय शहजाद नाम के युवक का शव 26 घंटे बाद सोमवार दोपहर एक बजे हादसास्थल से दो किमी दूर कुदवारी पुल के पास मिला। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने नालों की भूल-भुलैया का पता लगाने के लिए घटनास्थल से चार बॉटल डाली थी, जो कुदवारी तक बह कर निकलीं। इसके बाद वहां जाली लगाई गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भिजवाया। गोहलपुर टीआई आरके गौतम ने बताया कि शहजाद टायर फेंकने के दौरान नाले में गिर गया था। पड़ोसी मकबूल की शिकायत पर गुम इंसान कायम कर तलाश शुरू कराई गई।

रविवार को नौ घंटे की तलाश के बावजूद सफलता नहीं मिली। कुदवारी पुल पर नगर निगम की ओर से जाली लगवाई गई। सोमवार को नाले में नाव उतारी गई। रेस्क्यू टीम ने खुले नाले में तलाश शुरू की। आखिरकार दोपहर एक बजे शहजाद का शव कुदवारी पुल के पास मिला। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने पीडि़त परिवार को शासन की तरफ से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नाले में मिला शव : मेडिकल परिसर में ओपीडी के सामने सोमवार को सुबह 11.40 बजे एक 35 वर्षीय महिला का शव नाले में मिला। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। शव का पीएम कराते हुए मरचुरी में रखवाया है।

बीमार मिले व्यक्ति की मौत : घड़ी चौक के पास बीमारी के हालत में मिले 55 वर्षीय व्यक्ति की मेडिकल में सोमवार को मौत हो गई। उसे 31 जुलाई को एम्बुलेंस से वहां भर्ती कराया गया था।

Published on:
11 Aug 2020 12:56 pm
Also Read
View All