जबलपुर

जबलपुर में लाखों के सोने के बिस्किट और 14 लाख रुपए कैश पकड़ाया- देखें वीडियो

जबलपुर में लाखों के सोने के बिस्किट और 14 लाख रुपए कैश पकड़ाया

less than 1 minute read
Apr 15, 2021
cheapest gold in mp, gold smuggler arrested with 14 lac cash

जबलपुर। पुलिस ने सोने की तस्करी करने वाले एक आरोपी को पकड़ा है। जिसके पास से बड़ी मात्रा में सोने के बिस्किट व 14 लाख रुपए नकद मिला है। साथ ही तस्करी के लिए उपयोग में लाई जा रही कार भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार पोर्ट ब्लेयर निवासी जय और जगदीश नाम पिछले पांच छह सालों से गुजरात कच्छ में रहा है। सादिक निवासी गुजरात, मोहसिन,जाकिर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। एक व्यापारी को सस्ता सोना देने के लिए प्रलोभन दिया और सौदा करने पहली बार जबलपुर आए हैं। 19 नकली बिस्किट हैं जबकि ये नकली निकले। सुनारों ने जब इसे काटा तब इनकी पोल खुली है। आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि सोना चांदी का व्यापार करने वालों के नाम पर पहले भी जबलपुर में बड़ी रकम पकड़ी जा चुकी है। रेलवे स्टेशन में आरपीएफ द्वारा कई मामले ऐसे पकड़े गए हैं। इसी बात को लेकर पुलिस अब सक्रिय हो चुकी है कि जबपलुर सोना चांदी की तस्करी का बड़ा अड्डा बनता जा रहा है।

Published on:
15 Apr 2021 03:03 pm
Also Read
View All