cold wave : शहर में एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चल रहा है। सुबह शाम ठंडी हवा से कंपकंपी छूट रही है।
cold wave : शहर में एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चल रहा है। सुबह शाम ठंडी हवा से कंपकंपी छूट रही है। बुधवार को भी जबलपुर में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह-शाम कोहरे व सर्द हवा के चलते लोग आग का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार का दिन साफ और धूप वाला रहेगा, लेकिन सुबह और रात की ठिठुरन लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम शुष्क रहेगा पर ठंडी हवा की वजह से ज्यादा ठंड का अहसास होगा।
बारिश या बादलों की कोई संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री के आसपास रहेगा, जिससे सुबह के समय ठंड काफी कड़ी महसूस होगी। दिन में तापमान सामान्य बुधवार को रात का न्यूनतम तापमान हल्का बढ़ा। यह 8.6 से बढ़ कर 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। सुबह शाम कोहरा नजर आया। सर्द हवा के कारण सुबह व सूरज ढलते ही कड़ाके की ठंड महसूस की गई। अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री से गिर कर 26.6 सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य था। जबकि हवा में नमी 72 फीसदी दर्ज हुई। गुरुवार को रात के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर भारत से आ रही ठंड हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम में इसी तरह ठंडक बनी रहेगी। अगले 3 दिन यानी 13 दिसंबर तक के लिए मौसम विभाग ने जबलपुर संभाग के जिलों में तापमान में गिरावट की संभावना जताई है