जबलपुर

cold winds : पहाड़ी हवाओं से ठिठुरा शहर, लगातार दूसरे दिन पारा@5.8 डिग्री सेल्सियस

पहाड़ी हवाओं से ठिठुरा शहर, लगातार दूसरे दिन पाराञ्च5.8 डिग्री सेल्सियस  

2 min read
Dec 22, 2020
cold winds bring

जबलपुर। शहर में सर्दी का सितम जारी है। लगातार दूसरे दिन तापमान सीजन के न्यूनतम स्तर पर बना रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह-शाम गलन वाली ठंड रही। पहाड़ों से आ रही सर्द हवा से ठिठुरन हुई। भोर में टहलने के लिए निकलने वाले देर से उठे। दोपहर में धूप गुनगुनी लगी। रात को घर के अंदर भी ठंड का असर बना रहा। सर्दी से बचने के लिए लोग जतन करते रहे। पूरे दिन गर्म कपड़ों की जरुरत महसूस हुई। रात को शहर के बाहरी क्षेत्रों में ठंड के जोर के साथ ही कोहरा-पाला भी पड़ा।

सुबह-शाम गलन वाली ठंड, पहाड़ों से आ रही सर्द हवा ने दिन में भी ठिठुराया

सामान्य से पांच डिग्री नीचे है तापमान
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस था। जानकारी के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढकऱ 25 डिग्री सेल्सियस हो गया। सामान्य से एक डिग्री सी कम बना रहा। न्यूनतम तापमान स्थित रहा। यह 5.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। सामान्य से 5 डिग्री सी कम बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 66 प्रतिशत और शाम को 49 प्रतिशत थी। अभी मौसम बदल सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
सोमवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। लेकिन करीब दो किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत गति से उत्तरी हवा चलने के कारण मौसम में ठंडक घुली रही। सोमवार को हवा की गति भी घटकर आधी रह गई। इस से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर का संकेत माना जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पड़ सकता है। मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहेगा। आसमान में हल्के बादलों के कारण तापमान में वृद्धि का अनुमान है। न्यूनतम स्तर पर तापमान दस डिग्री से नीचे ही बना रहने की
सम्भावना है।

Published on:
22 Dec 2020 01:24 pm
Also Read
View All