जबलपुर

दूसरी लहर में कोरोना बेकाबू, डॉक्टर सहित दो की मौत, 205 नए मरीज

- जबलपुर में दूसरी लहर का कहर बरपाना शुरु

less than 1 minute read
Apr 02, 2021
corona.png
CG Corona Update: पीडब्ल्यूडी के डिवीजन एक में 7 कर्मचारी पॉजिटिव

जबलपुर. शहर में कोरोना की दूसरी लहर अब कहर बनकर टूट रही है। शुक्रवार को कोरोना से 31 वर्षीय डॉक्टर सहित दो लोगों की मौत हो गई। जांच में कोरोना के 205 नए मरीज मिले। यह इस वर्ष एक दिन में कोरोना के मिले सबसे ज्यादा मरीज है। इससे पहले पिछले वर्ष सितंबर माह में कोरोना की पहली लहर के दौरान दौ सौ से ज्यादा नए संक्रमित एक दिन में मिले थे। स्वस्थ्य होने पर शुक्रवार को 122 कोरोना मरीज डिस्चार्ज किए गए है।
स्वास्थ्य विभाग को शुक्रवार को1663 कोरोना संदिग्ध के नमूने की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इस में 205 नमूने में संक्रमण की पुष्टि के बाद जिले में कुल कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 19 हजार 565 हो गई है। इसमें से 17 हजार 885 कोरोना मरीज स्वस्थ्य हो चुके है। जिले में कुल 271 व्यक्तियों की कोरोना से अभी तक मौत हुई है। कोविड रिकवरी रेट घटकर 91.41 प्रतिशत और एक्टिव केस बढकऱ 1409 हो गए है।
---------
इससे पहले एक दिन में मिले ज्यादा संक्रमित:
251 कोरोना मरीज 20 सितंबर, 2020 को
249 कोरोना मरीज 21 सितंबर, 2020 को
224 कोरोना मरीज 22 सितंबर, 2020 को
212 कोरोना मरीज 24 सितंबर, 2020 को
-------------
कोरोना वार्ड में ड्यूटी के दौरान संक्रमित-
कोरोना से मृत 31 वर्षीय होम्योपैथी डॉक्टर मूलत: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी थे। अभी यहाँ किराए के मकान में रहते थे, एक निजी अस्पताल में कोविड आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी डॉक्टर के रुप में कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि कोरोना वार्ड में ड्यूटी के दौरान वह संक्रमित हुए। 30 मार्च को निजी अस्पताल में ही भर्ती हुई। उसी दिन रात में हालत बिगडऩे पर रात में ही नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां, उपचार के दौरान शुक्रवार को सुबह डॉक्टर की मौत हो गई।

Published on:
02 Apr 2021 09:55 pm