जबलपुर

हाइप्रोफाइल शादी-पार्टी के चलते कोरोना इस शहर पर काल की तरह मंडराने लगा

जबलपुर में एक परिवार के आयोजन से फैले संक्रमण के केस कम दिखाने के लिए अलग-अलग चेन, नौ दिन में मिले 80 पॉजिटिव, अब तक की सबसे लम्बी चेन बनी  

2 min read
Jul 17, 2020
CORONA EFFECT-पुणे में फंसे बंगाल के लोगों को घर पहुंचाएंगे सोनू सूद

जबलपुर। शहर में 30 जून की एक हाईप्रोफाइल शादी-पार्टी से फैला कोरोना संक्रमण अब बेकाबू नजर आ रहा है। इस शादी-पार्टी से जुड़ा पहला कोविड केस आठ जुलाई को मिला था। उसके बाद शहर में हर दो से तीन दिन में कोरोना के 50 नए केस मिल रहे हैं। इन नौ दिनों में ही शादी-पार्टी के कोरोना कनेक्शन से करीब 80 व्यक्तिसंक्रमित हो चुके हैं। यह चेन शहर में अभी तक मिले कोरोना संक्रमितों की सबसे लम्बी चेन बन गई है। लेकिन, इस चेन में संख्या कम दिखाने के लिए एक ही शादी-पार्टी के सम्पर्क में वाले संक्रमितों की भी अलग-अलग कॉन्टेक्ट हिस्ट्री दशाई जा रही है। मामला जिम्मेदारी अधिकारी से जुड़ा होने के चलते शादी-पार्टी में टूटे प्रतिबंध और सुरक्षा कवच की लापरवाही को अलग-अलग चेन से छिपाकर सम्बंधित पर कड़ी कार्रवाई से बचने का संदेह गहरा रहा है।
हाईप्रोफाइल शादी-पार्टी और संक्रमित
-80 के करीब कोरोना पॉजिटिव मिले।
-42 संक्रमित इसमें सीधे शादी से जुड़े हैं।
-38 के करीब इनके सम्पर्क में आए संक्रमित।
9 दिन में लगातार मिले पॉजिटिव
तिथि-शादी-पार्टी से जुड़े पॉजिटिव

8 जुलाई - 16 - 11
9 जुलाई - 23 - 01
10 जुलाई - 21 - 01
11 जुलाई - 24 - 06
12 जुलाई - 23 - 11
13 जुलाई - 36 - 15
14 जुलाई - 27 - 10
15 जुलाई - 39 - 23
16 जुलाई - 17 - 04

सबका एक कनेक्शन, लेकिन हिस्ट्री अलग-अलग
स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाल के दिनों में मिले शादी-पार्टी के कनेक्शन वाले संक्रमितों में अलग-अलग चेन दशाई गई है। इसमें कटंगा स्थित लक्ष्मी परिसर, गुप्तेश्वर स्थित गुडलक अपार्टमेंट और गुलजार होटल शामिल है। सूत्रों की मानें, तो तीनों चेन 30 जून की हाईप्रोफाइल शादी से जुड़ी हैं। जिस परिवार की ओर से होटल गुलजार में शादी-पार्टी की गई, उनका निवास कटंगा में है। गुप्तेश्वर स्थित संक्रमित 30 जून की शादी में शामिल व्यक्तिही है। आरटीआई कार्यकर्ता अखिलेश त्रिपाठी ने कलेक्टर को भेजी शिकायत में 30 जून की इस शादी में नियम विरुद्ध तरीके से तीन सौ से ज्यादा लोगों के शामिल होने की बात कही है। शहर में विदेश से आकर बड़ा फुहारा के आसपास फैले कोरोना की इससे पहले तीन बड़ी चेन मिली। सबसे पहले सराफा, उसके बाद चांदनी चौक-हनुमानताल और फिर सर्वोदय नगर-रानीताल। ये तीनों सघन बसाहट वाले इलाके थे। फिर भी चेन में पचांस से ज्यादा केस नहीं मिले थे। करीब चार महीने की कवायद पर पॉश इलाकों में लापरवाही ने पानी फेर दिया।

Published on:
17 Jul 2020 09:30 pm
Also Read
View All