जबलपुर

हर महीने मिलेंगे 500-500, लोगों को मिलेगी पेंशन और मकान की सब्सिडी!- देखें ये वीडियो

हर महीने मिलेंगे 500-500, लोगों को मिलेगी पेंशन और मकान की सब्सिडी!- देखें ये वीडियो  

less than 1 minute read
Feb 09, 2021
fake startup

जबलपुर। लार्डगंज थाना क्षेत्र में एक चिट फंड कंपनी लोगों से सरकारी पेंशन और सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर रुपए जमा करा रही थी। चेन सिस्टम में लोगों को जोडकऱ यह कंपनी लाखों रुपए जमा करा चुकी है। कंपनी की एक पूर्व महिला कर्मचारी विजय नगर निवासी पारुल पाठक तिवारी की शिकायत पर सोमवार को पुलिस ने चिटफंड कंपनी के संचालक के विरुद्ध धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया।

लॉर्डगंज थाना क्षेत्र का मामला
पेंशन और सब्सिडी दिलाने का लालच देकर रुपए जमा करा रही चिटफंड कंपनी

पुलिस के अनुसार पारुल तिवारी ने शिकायत की है कि उसने पिछले साल के आखिरी माह में गड़ा फाटक जगदीश मंदिर के पास लाइफ केयर सोसायटी ज्वाइन की थी। सोसाइटी के संचालक मनीष कनौजिया ने बताया था कि सोसायटी एक एनजीओ है। काम करते समय पता चला कि संचालक की ओर से विधवा पेंशन, बेरोजगार पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, बिजली बिल स्कीम, रसोई गैस सब्सिडी के नाम पर आमजन से 610 रुपए जमा कराए जा रहे हैं। चेन सिस्टम में नए ग्राहक जोडऩे पर 11 माह तक प्रतिमाह पांच-पांच सौ की दर से भुगतान का लालच दिया जा रहा है। आम लोगों से 6 लाख 10 हजार 610 रुपए जमा कराए गए हैं। डेढ़ सौ ग्राहक नहीं बनाने पर वेतन भुगतान से मना किया जा रहा था। पुलिस ने संचालक के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 420 का प्रकरण दर्ज किया।

Published on:
09 Feb 2021 06:41 pm
Also Read
View All