
मेष- आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है।
वृषभ- बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।
मिथुन- आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। आपकी लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाह प्रयास सफल रहेंगे।
कर्क- दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। कॅरियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
सिंह- आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर परिश्रम होगा। बुजुर्गों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
कन्या- व्यापारिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा। उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।
तुला- गृहस्थ सुख मिलेगा। धन लाभ होगा। व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य से कार्यों में विलंब होगा। संतान के विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे।
वृश्चिक- अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
धनु- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा, निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे।
मकर- न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ेगा। मामूली चोट, विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहें।
कुम्भ- आज किया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ में कमी आएगी।
मीन- बोलने से पहले सोचें। आज दुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी। अपनी जिम्मेदारी को समझें।