जबलपुर

rain alert today: आज भारी बारिश की चेतावनी, तेज हवाओं से बनी रहेगी ठंडक

धीरे-धीरे चढ़ रहा पारा, तेज हवा के कारण गर्मी से राहत
less than 1 minute read
Mar 19, 2021
 (Weather) मौसम ने बदला करवट, कल हो सकती है बारिश
(Weather) मौसम ने बदला करवट, कल हो सकती है बारिश

जबलपुर। दो दिनों से मौसम में हर घंटे परिवर्तन देखा जा रहा है। कभी धूप खिल रही है तो कभी बादल छा जाते हैं। गुरुवार रात तेज हवाओं के बीच तेज बारिश हो गई। हालांकि कुछ ही देर में बंद भी हो गई, जिससे रात का पारा नीचे आ गया। शुक्रवार सुबह सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए हैं। बादलों ने डेरा डाल रखा है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के बीच दोपहर में सूरज की तपिश बढ़ रही है। पारा धीरे-धीरे चढ़ रहा है। लेकिन, रुक-रुक कर आ रही उत्तरी हवा के कारण धूप की चुभन महसूस नहीं हो रही है। बीच-बीच में हल्के बादल मंडराने से भी धूप कमजोर पड़ रही है। तेज गति से चल रही हवा के कारण मौसम में गर्मी कम लग रही है। दिन में तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा पहुंच गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री था। इसमें गुरुवार को वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान लगभग एक डिग्री बढकऱ 36.4 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा बना रहा। न्यूनतम तापमान भी बढकऱ 18.5 डिग्री हो गया। सामान्य के बराबर बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 44 और शाम को 33 प्रतिशत थी। दक्षिणी हवा 2-3 किमी प्रतिघंटा की गति से चली।

मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान के उऊपर चक्रवात है। मध्य महाराष्ट्र के उऊपर भी एक कम दबाव का क्षेत्र है। इसके प्रभाव से शहर में हल्के बादल बने हुए हैं। शुक्रवार को सम्भाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या बौछार पडऩे की सम्भावना है।

Published on:
19 Mar 2021 10:16 am