जबलपुर

IMD WEATHER एमपी में हाई क्लाउड से दिन में मिली राहत, रातें अब भी ठंडी

एमपी में हाई क्लाउड से दिन में मिली राहत, रातें अब भी ठंडी  

less than 1 minute read
Feb 12, 2021
Weather updates : 10 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट , चार जिलों में घने कोहरे की संभावना

जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरुवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। आसमान में हल्के बादलों (हाई क्लाउड) की मौजूदगी से अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ गया। न्यूनतम तापमान में ज्यादा वृद्धि होने से सुबह के समय ठंड लगभग गायब रही। दोपहर में धूप निकलने पर हल्की गर्मी का अहसास हुआ। देर रात हवा के साथ हल्की ठंड महसूस हुई। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 29.4 न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। इसमें गुरुवार को 0.2 से 1.2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की गई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.5 और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम
बादलों के चलते दिन में सर्दी से राहत,

मौसम विभाग के अनुसार सुबह की आद्र्रता 71 प्रतिशत और शाम की आद्र्रता 36 प्रतिशत थी। हवा की रफ्तार दो से तीन किमी प्रति घंटा रही। मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शहर के मौसम पर पड़ा। इससे तापमान में उछाल आया। हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी हो गई। शुक्रवार को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने का अनुमान है। अभी दो-तीन दिन न्यूनतम तापमान में वृद्धि जारी रहने की सम्भावना है। एक दो दिन में मौसम बदलेगा।

Published on:
12 Feb 2021 12:27 pm
Also Read
View All