जबलपुर

holi weather होली में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, रोज हो रहा परिवर्तन

होली में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, रोज हो रहा परिवर्तन

less than 1 minute read
Mar 25, 2021
UP Weather Alert: मौसम में हो रहा बड़ा बदलाव,जारी हुआ अलर्ट,दिखेगा असर

जबलपुर। होली में मौसम साफ होने से गर्मी बढऩे की संभावना है। आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तित होता रहेगा, कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार भी हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव से शहर में मौसम के मिजाज में परिवर्तन जारी है। आसमान साफ होने से बुधवार दोपहर में धूप तेज हुई। सूरज की तपिश बढ़ गई। इससे तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। लेकिन हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो गई। नमी भरी हवा के साथ बीच-बीच में पहाड़ी राज्यों से ठंडी हवा के झोंके आने से ज्यादा गर्मी महसूस नहीं हुई। रात में भी गर्मी का अहसास नहीं हुआ।

तेज धूप से 2.5 डिग्री उछला पारा, तेज हवा भी चली
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। सुबह की आद्र्रता 54 और शाम की आद्र्रता 31 प्रतिशत थी। उत्तर-पश्चिमी हवा की रफ्तार 4-5 किमी प्रतिघंटा थी। मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर जा रहा है। आसमान साफ होने और तेज धूप के करण बुधवार दोपहर को तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।

Published on:
25 Mar 2021 12:03 pm
Also Read
View All