पति अपनी पत्नी को उसके मोटापे के चलते मजाक उड़ाया करता था। सबके सामने उसे मोटी भैंस कहकर हंसता रहता था।
husband wife jokes : पति पत्नी पर जोक बहुत बनते हैं लेकिन हकीकत में पत्नी घर की नींव होती है। इसे सम्मान न मिले तो वह हिलने लगती है। कई बार मजाक भी महंगा पड़ जाता है। ताजा मामला जबलपुर का है, जहां एक पति अपनी पत्नी को उसके मोटापे के चलते मजाक उड़ाया करता था। सबके सामने उसे मोटी भैंस कहकर हंसता रहता था। उसके तानों से परेशान पत्नी ने आखिर में ऐसा कदम उठाया कि शहर से लेकर दिल्ली तक चर्चा हो गया, अब पति अपने किए पर पछता रहा है।
जिले के बेलखेड़ा से पांच बेटियों के साथ रहस्यमयी हालात में लापता महिला दिल्ली में हैं। पुलिस ने उससे फोन पर बात की। उसने बताया कि उसका पति उसे मारपीट करता था। उसे गांव वालों के सामने अपमानित किया जाता था। उसने यह बात भांजे से बताई। उसने कहा कि दिल्ली में काम मिल जाएगा। इसलिए पांच बेटियों के साथ दिल्ली आ गई। पुलिस ने उसे वापस जबलपुर आने कहा। लेकिन उसने पति के पास वापस लौटने से इनकार कर दिया है।
बेलखेड़ा में रहने वाली महिला 17 जुलाई को लापता हो गई थी। महिला आखिरी बार भांजे के साथ नजर आई थी। पुलिस को उसके फोन की लोकेशन भोपाल, फिर राजस्थान और दिल्ली में मिली। महिला के पति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस पर पत्नी और बेटियों को नहीं तलाशने का आरोप लगाया था। पुलिस ने महिला के दूसरे भांजे से पूछताछ की। उससे फोन नंबर लिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का अन्य महिलाओं से सम्बंध है। वह वापस नहीं आना चाहती है। इसके बाद महिला ने फोन बंद कर दिया।
husband wife jokes : थाना प्रभारी, बेलखेड़ा सरोजनी टोप्पो ने बताया महिला से फोन पर बातचीत हुई है। उसने बताया कि उसका पति उसे बेइज्जत करता था। इसलिए वह भांजे के साथ दिल्ली चली गई। महिला को लाने के लिए टीम जाएगी।
इधर, ससुराल वालों की प्रताड़ना के चलते महिला ने जहर खाकर जान दी थी। पुलिस ने आरोपी पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि तिलवारा निवासी अन्नू राय ने 26 अगस्त को जहर खा लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अन्नू का विवाह 14 अगस्त 2019 को शिवकुमार से हुआ था। पति, सास कस्तूरबा, ननद उर्मिला उस पर मायके से दहेज लाने का दबाव बनाते थे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करते थे।