जबलपुर

IMD weather: मप्र में सर्दी का कहर, पारा इतना नीचे आया कि धूम में छूट रही कंपकपी: वीडियो

मप्र में सर्दी का कहर, पारा इतना नीचे आया कि धूम में छूट रही कंपकपी: वीडियो  

2 min read
Jan 15, 2021
imd weather: today coldest day temperature recorded lowest

जबलपुर। उत्तरायण के साथ गुरुवार को सर्दी ने नया रेकॉर्ड बनाया। पारा लुढककऱ 5.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के साथ सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इस बार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण जनवरी की शुरुआत में तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हुई थी। इससे पहले सीजन का सबसे ठंडा दिन 21 दिसंबर, 2020 को रेकॉर्ड किया गया था। तब पारा 5.8 डिग्री तक पहुंचा था। यह रेकॉर्ड हिमालय की वादियों से टकराकर आई सर्द हवा ने गुरुवार को तोड़ दिया। सीजन के सबसे न्यूनतम स्तर पर पारा पहुंचने के साथ ही चार वर्ष बाद मकर संक्रांति पर कड़ाके की ठंड हुई। इससे पहले वर्ष 2017 में मकर संक्राति के दिन तापमान 4.6 डिग्री था।

चार वर्ष के बाद मकर संक्रांति पर कड़ाके की ठंड पारा ञ्च 5.5 डिग्री

सुबह छूटी कंपकंपी, दोपहर बाद हवा बदली
बर्फबारी वाली राज्यों से बुधवार की रात से आ रही सर्द हवा से गुरुवार की सुबह तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक नीचे चला गया। कड़ाके की सर्दी रही। शीतलहर चलने से कंपकंपी छूटी। भोर में मॉर्निंग वॉक के समय सडक़ सूनी रही। सूरज की उष्मा पहुंचने के बाद ही जॉगिंग-वॉकिंग के लिए लोग घरों से निकले। दोपहर के समय मौसम में आए हल्के परिवर्तन से पारे की चाल में कुछ परिवर्तन हुआ। उत्तर से आ रही हवा में पूर्वी हवा आकर मिलने लगी। इससे दोपहर बाद तापमान में मामूली वृद्धि हुई। सुबह से गलन का अहसास करा रही ठंड से कुछ राहत हुई।

अभी दो-तीन दिन रहेगा ठंड का असर
मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार गुरुवार को सीजन का सबसे कम तापमान रेकॉर्ड हुआ है। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे रहने के साथ ही दिन में शीतलहर चली। दोपहर को हल्के बादल से आने से अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। यह सामान्य के बराबर दर्ज हुआ। शुक्रवार को मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहने की सम्भावना है। इससे आने वाले दो-तीन दिन तक अभी ठंड रहने का अनुमान है। तापमान में कुछ वृद्धि अवश्य हो सकती है।

Published on:
15 Jan 2021 12:31 pm
Also Read
View All