जबलपुर

यहां दिखी आयरन मैन और आयरन लेडी के प्रति अपार श्रद्धा और लगाव

जबलपुर महिला कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष की जयंती मनाई    

less than 1 minute read
Nov 01, 2020
gandhi-patel-jabalpur

जबलपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर जबलपुर महिला कांग्रेस ने उनके देश के प्रति दिए गए बलिदान और देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनके देशप्रेम और त्याग का स्मरण किया। इस दौरान सभा का भी आयोजन किया गया। सेवादल के मुख्य संगठक सतीश तिवारी ने दोनों नेताओं की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश तिवारी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा जैन ने कहा कि देश की एकता व अखंडता के लिए में इन महान नेताओं के बताए रास्ते का अनुसरण करना चाहिए। इस दौरान झल्लेलाल जैन, मनोज नामदेव, श्वेता दुबे, कमला चौहान, नंदा शर्मा, टीकाराम कोष्टा, बलविंदर मान, भगतराम आदि उपस्थित थे।

जबलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर सिविक सेंटर स्थित उनकी मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद सभा का आयोजन किया गया। यहां से कांग्रेस नेता सरदार वल्लभभाई पटेल भवन पहुंचे, वहां उनकी प्रतिमा नहीं मिलने पर आक्रोश जताया और मूर्ति स्थापित करने की मांग की। भवन के गेट पर ही पुष्पांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा जैन ने की। इस दौरान संगीता नामदेव, कहकशां अंजुम, परवीन खान, महेश मिश्रा, चमन पासी, विष्णु विनोदिया, र"ाू सराफ, पंकज अग्रहरि, बीना परिहार, हनुमंत राव, शिव कुमार सोनी, सुरेंदर सिंह, विजय हटहा, आशीष बारी, सेवादल, युवा कांग्रेस, कांग्रेस, एनएसयूआई और ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मनोज देव किया।

Published on:
01 Nov 2020 08:31 pm
Also Read
View All