जबलपुर

कीर्ति स्तम्भ युगों तक आचार्यश्री के संयम व तप की महत्ता को गुंजारित करेगा

जबलपुर में पिसनहारी तीर्थ में कीर्ति स्तम्भ का लोकार्पण, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने लिया धर्म सभा में हिस्सा  

less than 1 minute read
Jan 07, 2021
kirtistambh

जबलपुर। आचार्य विद्यासागर महाराज के पावन पुनीत तप को स्थापत्य रूप में संजोकर श्रीपिसनहारी तीर्थ मढिय़ा ट्रस्ट द्वारा संयम कीर्ति स्तम्भ का निर्माण किया गया। मुनि प्रमाण सागर महाराज, अरह सागर महाराज, आर्यिका रत्नदृढ़मति माताजी ससंघ की उपस्थिति में जैन मंत्रों के बीच केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद पटेल ने जबलपुर में इस संयम कीर्ति स्तम्भ को लोकार्पित किया। इसके पूर्व पटेल की महाराजश्री से भारतीय संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन पर गहन चर्चा हुई। धर्म सभा में केन्द्रीय मंत्री पटेल ने शंका समाधान सत्र कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कहा कि महाराजश्री के निकट आने पर हम लोग श्रद्धा से भर जाते हैं एवं शंकाओं का स्वत: समाधान हो जाता है। उन्होंने कहा कि आपके आशीर्वाद से मेरे द्वारा लोकार्पित यह कीर्ति स्तम्भ युगों युगों तक आचार्यश्री के संयम व तप की महत्ता को जन सामान्य के बीच में गुंजारित करता रहेगा।

शंका समाधान सत्र में अनेक समितियों व अनेक सोशल ग्रुप के लोगों ने अपनी शंका का समाधान मुनि श्री से प्राप्त किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शरद जैन, पूर्व पार्षद जगत बहादुर सिंह अन्नू, ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल सहित आईएएस राहुल जैन, आलोक जैन, संजीव चौधरी, सनत जैन, जैन नवयुवक सभा, संरक्षणी सभा, राष्ट्रीय जैन युवा महासंघ उपस्थित थे। कार्यक्रम में श्रीपिसनहारी मढिय़ा तीर्थ ट्रस्ट कमेटी की ओर से केंद्रीय मंत्री पटेल का अभिनंदन करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किया। अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, राकेश चौधरी, संजय अरिहंत, कमल दानी, संजय चौधरी, सुबोध कामरेड, अजय अज्जू, सुनील जीपी, कोमल पड़रिया, दिनेश चौधरी, सत्येन्द्र जैन जुग्गू, निर्मलचंद जैन, जय कुमार मोदी, सुधीर जैन लक्ष्मी, राजू सेठ, अरविंद राजा, कमलेश कक्का, सोशल ग्रुप पिसनहारी तीर्थ, त्रिशला महिला मंडल, वर्णी दिगम्बर गुरुकुल की ओर से ब्रह्मचारी जिनेश, ब्रम्हचारी त्रिलोक व ब्राम्ही आश्रम से मणिबाई उपस्थित थीं।

Published on:
07 Jan 2021 11:15 pm
Also Read
View All