जबलपुर

जबलपुर के मुकुल जैन ने दिया व्यापार में लाभ का झांसा, हड़पे डेढ़ करोड़ रुपए

जबलपुर के मुकुल जैन ने दिया व्यापार में लाभ का झांसा, हड़पे डेढ़ करोड़ रुपए

less than 1 minute read
Jun 13, 2024

जबलपुर. व्यापार में लाभ कमाकर अधिक रकम वापस करने के नाम पर पनागर में एक डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने झांसा देकर 12 लोगों से रुपए ऐंठ लिए। उसके दिए चेक भी बाउंस हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

money

जबलपुर: 12 लोगों से ली रकम

पुलिस ने बताया कि विद्या सागर वार्ड पनागर के मुकुल ट्रेडर्स के संचालक मुकुल जैन ने व्यापार में लाभ दिलाने का झांसा देकर पनागर निवासी शुभम खजांची से 13 लाख, उसके पिता राजेश कुमार जैन से 17 लाख, हरिशंकर दुबे से नौ लाख, सनत जैन से तीन लाख, रुपेश जैन से 16 लाख, अरिहंत जैन से 10 लाख 75 हजार, अभिषेक मोदी से 10 लाख, रवि कुमार से आठ लाख 50 हजार, राजीव चौधरी से पांच लाख, वर्षा जैन से 55 लाख, ऋषि जैन से तीन लाख, ऋषभ जैन से छह लाख और अजय प्रजापति से दो लाख 40 हजार रूपए लिए थे।

सभी को झांसा दिया कि उनकी रकम व्यापार में लगाएगा और लाभ होने पर अधिक रकम लौटाएगा। आरोपी ने सभी को चेक भी दिए, जो बाउंस हो गए। पुलिस के अनुसार ठगी की कुल रकम एक करोड़ 58 लाख 60 हजार की है।

Updated on:
13 Jun 2024 12:04 pm
Published on:
13 Jun 2024 11:51 am
Also Read
View All

अगली खबर