जबलपुर

इस महीने इन अफसरों की कटेगी सैलरी, कई कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी, जानें मामला

जबलपुर नगर निगम आयुक्त स्वप्निल वानखेड़े ने उन अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ ये कार्रवाई की है, जो निर्देश के बावजूद 15 अगस्त पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे।
less than 1 minute read
jabalpur nagar nigam action
इस महीने इन अफसरों की कटेगी सैलरी, कई कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी, जानें मामला

मध्य प्रदेश के जबलपुरनगर निगम में सेवारत अफसरों और कर्मचारियों पर गाज गिर गई है। बताया जा रहा है कि, इस महीने इस अफसरों के वेतन में कटौती की जाएगी। साथ ही, अमले में कार्यरत कर्मचारियों के खिलाफ भी कारण बताओ नोटिज जारी किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगर ये कर्मचारी भी विभाग को स्पष्ट और संतुष्टात्मक कारण नहीं बताते तो इने खिलाफ भी वेतन कटौती की कार्रवाई की जा सकती है।

आपको बता दें कि, जबलपुर नगर निगम के करीब एक दर्जन अधिकारियों के वेतन में इस महीने कटौती की जाएगी। साथ ही, विभाग के ही 90 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। ये भी बता दें कि, नगर निगम के अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ ये कार्रवाई निगम आयुक्त स्वप्निल वानखेड़े द्वारा की गई है। कार्रवाई के पीछे कारण ये है कि, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित विजय पर्व के दौरान निगम के ये सभी अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित थे, जिसके चलते इनका वेतन काटा जाएगा।


इस वजह से हुई कार्रवाई

बताया जा रहा है कि, स्वतंत्रता दिवस से पहले ही नगर निगम की ओर से स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की बात कही गई थी। निर्देश के बावजूद बड़ी संख्या में निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। अब आदेश ना मानने वाले अधिकारियों के खिलाफ निगमायुक्त स्वप्निल वानखेड़े ने नया आदेश जारी करते हुए संबंधित अफसरों का तीन-तीन दिन का वेतन काटने निर्देश जारी किया है। साथ ही 90 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Published on:
19 Aug 2023 12:56 pm