
जबलपुर/ रसल चौक के पास बुधवार रात ओमती पुलिस जवानों ने एक अधिवक्ता और उनके साथियों से मारपीट कर दी। जानकारी लगते ही घायल अधिवक्ता के साथी ओमती थाने पहुंचे। जहां देर रात तक हंगामे के हालात बने रहे।
अधिवक्ता अमित कोहली ने बताया कि वे साथी बाला ठाकुर, रोहित पटेल, राजीव चौधरी नेता रसल चौक से कहीं जा रहे थे। तभी एक व्यक्ति ने उनसे वाद विवाद किया। सभी गोमती पुलिस के जवान वहां पहुंचे और अधिवक्ता समाज के साथियों से मारपीट शुरू कर दी।
अधिवक्ता का आरोप है कि पुलिस जवानों ने जबरन उन्हें पुलिस वाहन में बैठाया और अपराधियों की तरह खींच कर थाने ले गए। थाने के भीतर भी उनसे अभद्रता की गई। जानकारी लगते ही घायल अधिवक्ता के साथी ओमती थाने पहुंचे। जहां हंगामा शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। मामला बढ़ता देख एडिशनल एसपी गोपाल खांडेल और ओमती सीएसपी आर डी भारद्वाज थाने पहुंचे। पुलिस अधिकारी देर रात तक अधिवक्ताओं से बातचीत करते रहे लेकिन अधिवक्ता एफ आई आर कराने की बात पर अड़े रहे।