जबलपुर

Leopard terror : जबलपुर में तेंदुए की दहशत, छत पर घूमते का वीडियो वायरल

Leopard terror : जबलपुर में तेंदुए की दहशत, छत पर घूमते का वीडियो वायरल

2 min read
Dec 13, 2025
नागपुर में तेंदुए का आतंक (Photo: ANI)

Leopard terror : मझौली के समीप स्थित इंद्राना गांव में एक पखवाड़े से तेंदुए की दहशत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। वहां एक घर की छत पर चहलकदमी करते हुए तेंदुए का वीडियो भी वायरल हुआ है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में पिंजरा भी लगाया गया, लेकिन इसमें किसी प्रकार की सफलता नहीं मिल सकी। लोगों का कहना है कि तेंदुआ बकरियों और श्वानों को शिकार बना चुका है।

(IANS)

Leopard terror : कुछ दिन पूूर्व तेंदुआ एक बकरी को ले गया

स्थानीय निवासी मनोज तिवारी, अरविंद जायसवाल, विनोद ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुआ अपने परिवार सहित है। लगातार वनविभाग को सूचना दी जा रही है। ग्रामीण इदल राजपूत, शुभम ठाकुर ने कहा कि कुछ दिन पूूर्व तेंदुआ एक बकरी को ले गया। रात में निकलने से डर लगता है। इस संबंध में डीएफओ ऋषि मिश्र ने बताया कि वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है और ग्रामीणों को जंगल के अंदर अकेले न जाने की समझाइश दी जा रही है। वन विभाग का अमला उक्त क्षेत्रों में सतत निगरानी रखे हुए है।

Leopard terror : कुत्तों ने बंदर पर किया हमला

छोटी बजरिया स्थित फूलबाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को एक लालमुंहे बंदर को आवारा श्वानों के झुंड ने हमला करके घायल कर दिया। क्षेत्रीय लोगों ने पत्थर मारकर श्वानों से बंदर को मुक्त कराया। इस बीच बंदरों का झुंड वहां आ पहुंचा और घायल बंदर को घसीट कर ले गया। लोकेश कुमार, गोलू मिश्रा ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन अमला नहीं पहुंचा। इससे लोगों ने नाराजगी व्यक्त की।

Updated on:
13 Dec 2025 11:33 am
Published on:
13 Dec 2025 11:31 am
Also Read
View All

अगली खबर