यहां मुर्दों के नाम पर निकाला लिया लोन, बैंक अधिकारियों की मिली भगत

बैंक अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेज से दिलवाया लोन, पाटन पुलिस ने दर्ज किया मामला
less than 1 minute read
Jan 04, 2017
Bardana scam
Bardana scam
जबलपुर। मध्य प्रदेश सेन्ट्रल ग्रामीण बैंक के मैनेजर और फील्ड अफसर ने एक मृत व्यक्ति के नाम के दस्तावेज बनाए और फर्जी अंगूठा लगाकर लाखों रुपए का लोन पास कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच में कई और फर्जीवाड़े सामने आए हैं। पाटन पुलिस ने दोनों के खिलाफ मंगलवार रात धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। यह मामला न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया।

यह है मामला

पाटन पुलिस ने बताया कि 2013 में जय प्रकाश नगर निवासी अशोक नेमा बैंक में मैनेजर और हाथीताल निवासी जितेन्द्र जेठवा फील्ड अफसर था। चौधरी मोहल्ला पाटन निवासी जगदीश यादव ने दोनों से सांठगांठ कर जोरे सिंह यादव के नाम पर तीन लाख 80 हजार रुपए का लोन किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत पास करवा लिया। बाद में न तो ऋण की राशि जमा हुई और न ही ब्याज।

जाँच में खुलासा

बैंक अधिकारियों ने मामले की जांच की, तो पता चला कि जोरे सिंह की वर्ष 2012 में ही मौत हो चुकी है। जब ऋण के दस्तावेज जांचे गए, तो उसमें खुलासा हुआ कि जोरे सिंह के फर्जी अंगूठे के निशान दस्तावेज में थे। जांच के बाद बैंक अधिकारी नेमा और जेठवा के अलावा जगदीश प्रसाद यादव और बृजभान यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
Published on:
04 Jan 2017 09:42 pm
Also Read
View All
UPSSSC Recruitment: युवाओं और छात्रों की मांगों पर गंभीर सरकार, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- हर स्थिति में साथ खड़े रहेंगे

पालघर अस्पताल मारपीट मामला: ‘मामूली चोट पर भी ICU में रखा’, घायल गोविंदा ने दर्ज कराई शिकायत, डॉक्टर बोले- आरोप झूठे हैं

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

हल्की चोट समझकर न छोड़ें सूजी हुई उंगली, ASSH से जानें कैसे Jammed Finger में हो सकता है लिगामेंट या हड्डी को नुकसान

Gonda Accident: घर से कोचिंग के लिए निकले दो छात्रों को ब्रेड वाहन ने रौंदा, दर्दनाक मौत, दो घरों के बुझ गए चिराग गांव में पसरा मातम