जबलपुर

Minor Rape : जबलपुर में 4 साल की बच्ची से 13 साल के बच्चे ने किया दुष्कर्म

Minor Rape : जबलपुर में 4 साल की बच्ची से 13 साल के बच्चे ने किया दुष्कर्म

3 min read
Oct 23, 2025
Minor Rape

Minor Rape : जबलपुर में गत दिवस हैवानियत के ऐसे मामले आए जो इंसानियत को शर्मसार करने के साथ ही बच्चों में संस्कारों की अपेक्षा कुसंस्कारों के रोपण पर चिंता और चिंतन करने के लिए मजबूर कर दिया है. जहां एक अबोध माने जाने वाले 13 साल के बच्चे ने 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, वहीं एक युवती का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप करने का मामला भी सामने आया है. हालांकि पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

Minor Rape : युवती का अपहरण, खेत में ले जाकर किया गैंगरेप

शहर मेें मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। घर की परछी में सो रही युवती का दो युवकों ने अपहरण कर खेत में ले जाकर गैंगरेप किया। विरोध करने पर मारपीट की। उसे चेहरे पर चोटें आई हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Minor Rape

Minor Rape : जान से मारने की धमकी दी

घटना 19 अक्टूबर की रात की है। पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय युवती परछी के नीचे सो रही थी, तभी पवन भूमिया और राजेंद्र भूमिया वहां पहुंचे। राजेंद्र ने युवती का मुंह दबाया और पवन ने पैर पकड़ लिया। वे उसे खेत में ले गए। युवती ने मदद के लिए आवाज लगाई तो एक आरोपी ने उसका गला दबाकर मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान बाइक आने की आवाज सुनकर आरोपी भाग गए।

Minor Rape : सुबह परिजन को बताया

युवती जैसे-तैसे घर पहुंची। सोमवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी दी। वे युवती को लेकर थाने गए और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

Minor Rape (Photo- Patrika)

Minor Rape : बच्ची से 13 साल के बच्चे ने किया दुष्कर्म

चार वर्षीय मासूम बालिका से हैवानियत का मामला सामने आया है। हैवानियत करने वाला 13 साल का बालक है। बालिका के प्रायवेट पार्ट्स में दर्द होने पर मां ने कारण पूछा तो इसका राज खुला। मंगलवार रात गढ़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

Minor Rape : घटना छह अक्टूबर की है। पुलिस ने बताया कि चार वर्षीय बालिका पड़ोस में रहने वाले 13 वर्षीय बालक के घर खेलने गई थी। कुछ दिन बाद प्रायवेट पार्ट में दर्द होने पर बालिका ने मां को घटना की जानकारी दी। उसे अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे भर्ती कर लिया गया। इलाज के बावजूद हालत में सुधार नहीं होने पर बालिका की मां ने मंगलवार रात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Published on:
23 Oct 2025 11:39 am
Also Read
View All

अगली खबर