जबलपुर

जबलपुर में इस दिन हो सकती है मानसून की दस्तक, आज बारिश और आंधी का अलर्ट

Monsoon : जून का पहले पखवाड़े में शहर के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

2 min read
Jun 11, 2025
Pre Monsoon in MP: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने से फिर एक्टिव होगा मानसून, एमपी में प्री मानसून बारिश का अलर्ट (फोटो सोर्स: पत्रिका)

Monsoon : जून का पहले पखवाड़े में शहर के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार से बादलों की मौजूदगी के बीच जबलपुर मे जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। लगातार पारा 42 डिग्री के पार चल रहा है। मंगलवार को बादल छाए रहे, लेकिन सूर्यदेव भी जमकर तपे। दिन में पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी व उमस से लोग परेशान हुए।मौसम विभाग की मानें तो बुधवार से जबलपुर सहित सभाग के जिलों में फिर से बारिश और आंधी की स्थिति बनेगी। इस दौरान गर्मी का असर भी देखने को मिलेगा। दिन का तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इधर 15 जून के बाद मानसून के जबलपुर संभाग मे पहुंचने का अनुमान है।



Monsoon : तापमान में हल्की बढ़त के आसार

मंगलवार को भी दिन भर बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप खिली। इसके चलते लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार रहा। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य था। आज तापमान में हल्की बढ़त हो सकती है।

Monsoon : और सताएगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी हिस्से में दो चक्रवातीय सिस्टम सक्रिय हैं। अगले 2 दिनों तक जबलपुर संभाग में गर्मी का दौर जारी रहेगा। इसके साथ ही हल्की बारिश होने का भी अनुमान है।

Also Read
View All

अगली खबर